OMG! पाकिस्तान में हैंडपंप उखाड़ने वाले सनी देओल को टैडी बियर से है प्यार, बेटे करण देओल ने किया खुलासा

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) एक्शन सीन का बादशाह कहा जाता है. सिल्वर स्क्रीन पर ढाई किलो का हाथ दिखाने से लेकर पाकिस्तान में हैंडपंप उखाड़ने जैसे कई यादगार सीन सनी देओल की देन है. ऐसे में सनी देओल की इमेज काफी रफ एंड टफ वाली है. मगर क्या आप जानते हैं [...]

By Sakshi Pandey · 2/11/2023

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) एक्शन सीन का बादशाह कहा जाता है. सिल्वर स्क्रीन पर ढाई किलो का हाथ दिखाने से लेकर पाकिस्तान में हैंडपंप उखाड़ने जैसे कई यादगार सीन सनी देओल की देन है. ऐसे में सनी देओल की इमेज काफी रफ एंड टफ वाली है. मगर क्या आप जानते हैं कि बी-टाउन के इस एक्शन स्टार को सॉफ्ट और क्यूर टैडी बियर का बेहद शौक है. जिसका खुलासा सनी देओल के बेटे करण देओल कर चुके हैं.

करण देओल ने खोली पोल

सनी देओल और बॉबी देओल ने छोटे पर्दे के मशहूर शो कॉफी विद करण सीजन 8 में शिरकत की थी. जहां शो के होस्ट करण जौहर ने सनी देओल से उनके टैडी लव के बारे में सवाल पूछा. बता दें कि, सनी देओल के टैडी लव के बारे में उनके बेटे करण जौहर ने बताया था. एक इंटरव्यू के दौरान जब करण से पूछा गया था कि उनके पास टैडी बियर के ढेर सारे कलेक्शन कहां से आए? उनकी तस्वीरों में दिखने वाले टैडी बियर उनकी मां के हैं? जिसके जवाब में करण देओल ने कहा, ‘नहीं वो सारे टैडी बियर मेरे डैड के हैं.’ करण का जवाब सुनकर सभी हैरान हो गए थे.

सनी देओल ने बताई वजह

कॉफी विद करण में जब करण जौहर ने सनी देओल से पूछा कि, सिल्वर स्क्रीन पर दमदार एक्शन करने वाले हीरो के एक हाथ में हैंडपंप और दूसरे हाथ में टैडी बियर. ये कैसा कॉम्बीनेशन है. तो इसके जवाब में सनी देओल ने कहा, उन्हें टैडी बियर बेहद प्यारे और क्यूट लगते हैं. यही नहीं वो अपनी कार में भी एक छोटा टैडी बियर हमेशा रखते हैं और कई बार वो पॉकेट में भी मिनी टैडी बियर लेकर चलते हैं. जाहिर है कि सनी को टैडी बियर काफी पसंद है.

सनी देओल वर्कफ्रंट

सनी देओल इन दिनों आमिर खान के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म लाहोरः 1947 की शूटिंग में व्यस्त हैं. विभाजन पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन राजकुमान संतोषी कर रहे हैं. इसके अलावा सनी देओल रणबीर कपूर की रामायण में भगवान हनुमान का रोल अदा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें –   ये हैं शाहरुख खान की फिल्मों के टॉप 30 गाने, प्लेलिस्ट में शामिल करने से मूड रहेगा हैप्पी

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full