Sunny Deol: गदर 2 की सफलता पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा – फिल्म की कामयाबी ने बचाया डूबता हुआ करियर

Sunny Deol: बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर फिल्म गदर 2 की शानदार सफलता के बाद सनी देओल (Sunny Deol) का नाम एक बार फिर से बॉलीवुड की गलियों में आम हो गया है. सनी देओल पिछले काफी समय से स्क्रीन पर नजर नहीं आए थे. ऐसे में सभी को लग रहा था कि सनी देओल [...]

By Sakshi Pandey · 22/10/2023

Sunny Deol: बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर फिल्म गदर 2 की शानदार सफलता के बाद सनी देओल (Sunny Deol) का नाम एक बार फिर से बॉलीवुड की गलियों में आम हो गया है. सनी देओल पिछले काफी समय से स्क्रीन पर नजर नहीं आए थे. ऐसे में सभी को लग रहा था कि सनी देओल का एक्टिंग करियर अब खत्म हो चुका है. मगर गदर 2 ने सनी को पुनर्जन्म दे दिया है. सनी एक बार फिर से अपने करियर के शिखर पर पहुंच गए हैं.

गदर 2 की सफलता पर बोले सनी देओल

सनी देओल के अनुसार जब उन्हें गदर फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म गदर: एक प्रेम कथा ऑफर हुई तो वो अपने करियर के पीक पर थे. हालांकि जब उन्हें गदर 2 का ऑफिर मिला तो उनका करियर खत्म होने की कगार पर था. सनी पिछले काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं थे. ऐसे में गदर 2 की कामयाबी सनी देओल के ग्रैंड कमबैक का कारण बन गई.

सनी देओल का कहना है कि, ”मैंने अभी तक जिस तरह की फिल्में की हैं, उससे मुझे दर्शकों से जुड़ने में मदद मिली है. जोकि एक अद्भुत एहसास है. लोग मुझे इस शैली में देखना चाहते थे, मुझे खुशी है कि मैं स्क्रीन पर अपने काम से लोगों के चेहरे पर दोबारा मुस्कान ला सका हूं.”

गदर 2 में क्या बदलना चाहते हैं सनी देओल

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान जब सनी देओल से पूछा गया कि क्या वह गदर 2 के बारे में कुछ बदलना चाहेंगे. तो उन्होंने कहा, मैंने कभी भी फिल्म के साथ कुछ अलग करने के बारे में नहीं सोचा था. अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म अपने सभी पहलुओं में गुणवत्ता दिखाती है. गदर 2 में भी उनका टैलेंट साफ दिख रहा है. इसलिए मैं किसी दूसरे तरीके से इस फिल्म की कल्पना नहीं कर सकता हूं.

बता दें कि, गदर 2 की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद सनी देओल ने अपनी फीस बढ़ा दी है. खबरों की मानें तो गदर 2 के लिए सनी देओल 20 करोड़ रुपए लिए थे. मगर वहीं 1997 में आई बॉर्डर का सीक्वेल बनाने के लिए सनी देओल ने मेकर्स से 50 करोड़ रुपयों की मांग की है.

ये भी पढ़ें – लंदन में शुरु हुई अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘खेल खेल में’ की शूटिंग, कहा – ‘मुस्कुराने के अलावा खुद को नहीं रोक सकता’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full