OMG! सनी देओल ने बीच में छोड़ दी थी भाई बॉबी देओल की एनिमल, कहा – ये सीन देखकर खराब हो गया था दिमाग

Sunny Deol: 2023 देओल परिवार के लिए काफी लकी साबित हुआ है. जहां सनी देओल (Sunny deol) की फिल्म गदर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. तो वहीं साल के आखिर में फिल्म एनिमल से बॉबी देओल ने धमाकेदार कमबैक किया है. एनिमल में बॉबी देओल के किरदार की खूब सराहना हुई है. [...]

By Sakshi Pandey · 31/12/2023

Sunny Deol: 2023 देओल परिवार के लिए काफी लकी साबित हुआ है. जहां सनी देओल (Sunny deol) की फिल्म गदर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. तो वहीं साल के आखिर में फिल्म एनिमल से बॉबी देओल ने धमाकेदार कमबैक किया है. एनिमल में बॉबी देओल के किरदार की खूब सराहना हुई है. विलेन का रोल निभाकर भी बॉबी ने सारी लाइमलाइट लूट ली है. हालांकि क्या आप जानते हैं कि बॉबी देओल के भाई सनी देओल को एनिमल कैसी लगी है?

क्लाइमैक्स था डिस्टर्बिंग

हाल ही में एनिमल पर अपना रिव्यू शेयर करते हुए सनी देओल ने बताया कि, एनिमल को एक बार में देखना उनके लिए काफी मुश्किल था. खासकर फिल्म के क्लाइमैक्स में जब अबरार हक (बॉबी देओल) का मर्डर हो जाता है. तो उसे देखकर सनी देओल भी सहम गए थे. सनी देओल ने बताया कि, “एनिमल एक बेहतरीन फिल्म है. लोग इसे पसंद कर रहे हैं. मैं किसी भी फिल्म पर अपनी राय रखूंगा. यहां तक कि खुद की फिल्मों पर भी. मैं ऐसा हूं और ये बदलने वाला नहीं है.”

इस सीन से खराब हुआ सनी का दिमाग

फिल्म एनिमल का मर्डर सीन देखकर सनी देओल काफी डिस्टर्ब थे. इस बारे में बात करते हुए सनी देओल कहते हैं कि, “जब मैं बॉबी को मरते हुए देख रहा था. मैं बस सीट से उठ गया था और मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सका था. मैं बस बाहर जाना चाहता था और अपना ध्यान उस सीन से हटाने के लिए कुछ और करने की सोच रहा था.”

देओल ब्रदर्स का वर्कफ्रंट

देओल ब्रदर्स के वर्कफ्रंट की बात करें तो, सनी देओल जल्दी ही आमिर खान के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म लाहौर 1947 में लीड रोल निभाएंगे. इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे. वहीं बॉबी देओल तेलगु फिल्म हरि हर वीरा मल्लू में मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार अदा करेंगे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full