OMG! राजकुमार कोहली की शोक सभा में पहुंचे सनी देओल ने की ऐसी हरकत, फैंस का फूटा गुस्सा, कहा – ‘शर्म आनी चाहिए’

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं. मगर हाल ही में सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें सनी देओल ने कुछ ऐसा किया है कि फैंस उनसे बेहद नाराज हैं. यही नहीं वीडियो के चलते सनी देओल को सोशल मीडिया [...]

By Sakshi Pandey · 27/11/2023

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं. मगर हाल ही में सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें सनी देओल ने कुछ ऐसा किया है कि फैंस उनसे बेहद नाराज हैं. यही नहीं वीडियो के चलते सनी देओल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है.

राजकुमार कोहली की प्रेयर मीट में पहुंचे सनी देओल

कुछ दिनों पहले मशहूर फिल्म मेकर और अभिनेता अरमान कोहली के पिता राजकुमार कोहली ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. वहीं रविवार को राजकुमार कोहली के लिए एक प्रेयर मीट रखी गई थी. जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहर हस्तियों ने भी शिरकत की थी. इसी कड़ी में अभेनता सनी देओल भी राजकुमार कोहली की प्रेयर मीट का हिस्सा बने थे.

सनी की निकली हंसी

प्रेयर मीट के दौरान सनी देओल अचानक से हंसने लगे. जिसे देखकर सभी हैरान हो गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कोई शख्स आकर सनी देओल के कान में कुछ कहता है. जिसके बाद सनी देओल हंसने लगते हैं. वहीं सनी के बगल में खड़े अरमान कोहली पिता की मौत पर दुखी नजर आ रहे हैं. ऐसे में हंसते हुए बात करने के बाद अरमान कोहली उन्हें गाड़ी तक छोड़ने जाते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

फैंस ने किया ट्रोल

सनी देओल के फैंस को उनसे ये उम्मीद नहीं थी. शोक सभा में हंसने से फैंस सनी से काफी नाराज हैं. ऐसे में एक फैन ने सनी की वीडियो पर कमेंट किया कि, “बेशर्मी, मृत व्यक्ति के बेटे के सामने ऐसे हसना.” तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “मरने पर बड़ी हंसी आ रही है सबको.” इसी कड़ी में एक यूजर ने कहा, “गम को हंसी में उड़ा दिया.” वहीं एक फैन ने सनी को खरी खोटी सुनाते हुए लिखा कि, “बड़ी शर्म की बात है. मृत आत्मा के लिए रत्ती भर भी गमगीन चेहरा नहीं दिखाया जा सकता है. उनके बाल झड़ गए हैं और इसलिए वो टोपी पहनते हैं.”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full