‘रामायण’ के बाद Sunny Deol उससे भी भौकाल प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं!

Sunny Deol अभी Lahore 1947 और Ramayan पर काम कर रहे हैं. इन दोनों फिल्मों से फ्री हो जाने के बाद वो कुछ ऐसा करेंगे जो उन्होंने आज तक नहीं किया. Sunny Deol New project: Gadar 2 के बाद Sunny Deol की मार्केट वैल्यू फिर से आसमान पर पहुंच गई. मेकर्स उन्हें अपने प्रोजेक्ट्स का [...]

By Shaikh Almina · 13/3/2024

Sunny Deol अभी Lahore 1947 और Ramayan पर काम कर रहे हैं. इन दोनों फिल्मों से फ्री हो जाने के बाद वो कुछ ऐसा करेंगे जो उन्होंने आज तक नहीं किया.

Sunny Deol New project: Gadar 2 के बाद Sunny Deol की मार्केट वैल्यू फिर से आसमान पर पहुंच गई. मेकर्स उन्हें अपने प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनाना चाहते हैं. ऑडियंस जानना चाहती है कि वो आगे क्या करने वाले हैं. इस सब के बीच खबर आई है कि सनी खुद को सिर्फ बड़े परदे तक सीमित नहीं रखना चाहते. वो डिजिटल स्पेस में जाकर एक्सपेरिमेंट करने को भी इच्छुक हैं. हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सनी जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं. सोर्स ने इस बारे में बताया:

सनी ओटीटी शोज़ और फिल्मों को लेकर बातचीत कर रहे हैं. सामने से उन्हें बड़ी फीस भी ऑफर की जा रही है. ‘गदर 2’ ने उनके करियर में नई जान फूंक दी है. वो खुद मानते हैं कि नई जनरेशन के बीच रेलेवेंट बने रहने के लिए उन्हें लगातार प्रयोग करते रहने पड़ेंगे.

मीडिया पोर्टल ने इस खबर को लेकर सनी से बात की. उन्होंने इस बात को खारिज नहीं किया. उन्होंने कहा:

‘ये मज़ेदार होने वाला है क्योंकि मैं कुछ फिल्मों पर काम कर रहा हूं. वो फिल्में साफ कर देंगी कि 2025 कैसा जाने वाला है. मैं जितनी भी फिल्में कर रहा हूं, वो बड़े परदे के लिए बनी हैं. और हां मैं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए भी कुछ कर रहा हूं. मैं पहले से ज्यादा सब्जेक्ट चुन रहा हूं. मैं कुछ ऐसी चीज़ें करना चाहता हूं जो बड़े परदे के लिए नहीं हैं, क्योंकि वहां मुझे वो स्पेस नहीं मिलेगा.

एक एक्टर होने के नाते मुझे अच्छा लगता है कि उन प्रोजेक्ट्स को देखा जाएगा. अगर मैं वहां खूब काम करता हूं तो एक अलग ऑडियंस को पता चलेगा कि मैं वो करने में भी सक्षम हूं. कोई सिर्फ एक तरह का काम ही नहीं करते रहना चाहता.

सनी देओल का वर्क फ्रंट

बता दें कि सनी फिलहाल ‘लाहौर 1947’ के लिए शूट कर रहे हैं. आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आज़मी, प्रीति ज़िंटा और अभिमन्यु सिंह भी नज़र आएंगे. हाल ही में आमिर ने कंफर्म किया कि सनी के बेटे कारण देओल भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे. उसके अलावा सनी नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का भी हिस्सा हैं. बताया जा रहा है कि वो हनुमान का रोल करेंगे. अप्रैल या मई 2024 में ‘रामायण’ के पहले पार्ट की शूटिंग शुरू होने वाली है. इस फिल्म की कहानी सीताहरण पर जाकर खत्म होगी. इस पार्ट में सनी देओल का काफी छोटा रोल रहेगा. उसके बाद आने वाले दोनो पार्ट्स में वो उनका फुल फ्लेज्ड रोल है. ‘रामायण’ और ‘लाहौर 1947’ के अलावा सनी ‘गदर 3’ भी शुरू करेंगे.

बीते जनवरी में खबर आई थी कि ‘गदर 3’ के लिए आइडिया लॉक हो चुका है. अब बस अनिल शर्मा और शक्तिमान तलवार उसे डिवेलप करना शुरू करेंगे. बाकी रही बात उनके ओटीटी प्रोजेक्ट की, तो बताया जा रहा है कि ‘रामायण’ से फारिग हो जाने के बाद वो उस पर बढ़ेंगे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full