Exclusive: IFFI 2023 में छलका सनी देओल का दर्द, तारा सिंह को रोते देखकर हैरान हुए फैंस, जानें क्या है वजह
Sunny Deol: गदर स्टार सनी देओल (Sunny Deol) को बॉलीवुड की मजबूत हस्तियों में गिना जाता है. पर्दे पर एक्शन सीन करने वाले सनी देओल फैंस के सामने अक्सर मुस्कुराते दिखाई देते हैं. ऐसे में IFFI 2023 के दौरान सनी देओल को रोते देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं. सनी देओल हुए इमोशनल सनी [...]
Sunny Deol: गदर स्टार सनी देओल (Sunny Deol) को बॉलीवुड की मजबूत हस्तियों में गिना जाता है. पर्दे पर एक्शन सीन करने वाले सनी देओल फैंस के सामने अक्सर मुस्कुराते दिखाई देते हैं. ऐसे में IFFI 2023 के दौरान सनी देओल को रोते देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं.
सनी देओल हुए इमोशनल
सनी देओल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. 90 के दशक में बैक टू बैक कई ब्लॉक बस्टर फिल्में देने वाले सनी देओल ने दशकों बाद गदर 2 से बड़े पर्दे पर वापसी की है. वहीं गदर 2 की सफलता ने सनी देओल को फिर से सुपरस्टार बना दिया है. हालांकि 54वें भारतीय अतंर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सनी देओल का दर्द सभी के सामने आ गया है. जिसे याद करके सनी देओल भी अपने आंसू नहीं रोक पाए हैं.
राजकुमार संतोषी ने कुरेदे जख्म
दरअसल गोवा में IFFI 2023 का आयोजन हुआ था. जिसमें सनी देओल सहित बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत किया था. ऐसे में मशहूर निर्देशन राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के सालों पुराने घावों को कुरेद कर रख दिया. इस दौरान संतोषी ने कहा कि, “मुझे लगता है कि इंडस्ट्री ने सनी देओल के टैलेंट के साथ न्याय नहीं किया है. लेकिन भगवान ने उनके साथ न्याय किया.” जिसे सुनने के बाद सनी देओल भावुक हो गए.
सनी देओल ने शेयर की जर्नी
फिल्म इंडस्ट्री में सनी देओल का सफर आसान नहीं था. ऐसे में अपने करियर पर बात करते हुए सनी देओल ने कहा कि, “मैं सचमुच बहुत भाग्यशाली था. मेरी एक परेशानी है कि मैं बहुत जल्दी भावुक हो जाता हूं. मेरे करियर की शुरुआत राहुल रावैल जैसे निर्देशक के साथ हुई. जिन्होंने मुझे बेताब, अर्जुन और समुंदर जैसी 3 शानदार फिल्मों में कास्ट किया. कुछ फिल्में चली तो कुछ नहीं चली. मगर लोग आज भी उन फिल्मों को देखना पसंद करते हैं और उन्ही फिल्मों की बदौलत मैं यहां खड़ा हूं.”
स्टार नहीं एक्टर बनना था
करियर में आए उतार-चढ़ावों पर बात करते हुए सनी देओल ने कहा कि, “मेरे स्ट्रगल की शुरुआत हई क्योंकि मुझे स्क्रिप्ट नहीं मिल रही थी. हालांकि मैंने बीच में कुछ फिल्में की थी. मगर 20 साल का लम्बा गैप हो चुका था. लेकिन मैंने हार नहीं मानी. मैं आगे बढ़ता गया. मैं फिल्म इंडस्ट्री में आया क्योंकि मैं एक्टर बनना चाहता था ना कि स्टार.” वहीं सनी देओल ने बताया कि उन्हें अपने पापा धर्मेंद्र की तरह फिल्में करना काफी पसंद है.