Gadar 2: रिलीजिंग से पहले ‘गदर 2’ ने तोड़ा शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म पठान का रिकॉर्ड, 1 लाख टिकटों की हुई एडवांस बुकिंग
Gadar 2: सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) जल्दी ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. हालांकि रिलीजिंग से महज 2 दिनों पहले ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. खबरों की मानें ‘गदर 2’ की एडवांस बुकिंग ने शाहरुख खान की फिल्म पठान को [...]
Gadar 2: सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) जल्दी ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. हालांकि रिलीजिंग से महज 2 दिनों पहले ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. खबरों की मानें ‘गदर 2’ की एडवांस बुकिंग ने शाहरुख खान की फिल्म पठान को भी पीछे छोड़ दिया है. जिसकी जानकारी मशहूर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने दी है.
तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, ‘नेशनल चेन में ‘गदर 2’ का एडवांस बुकिंग स्टेटस शानदार है. पहले दिन का शो देखने के लिए PVR में 45,200, INOX में 36,100 और Cinepolis में 24,000 टिकटों की बुकिंग हो चुकी है. कुल मिला कर एडवांस बुकिंग के तहत 1.05,300 टिकट बुक किए जा चुके हैं. जोकि सिंगल स्क्रीन के लिए एक बेहतरीन रिकॉर्ड है.’
वहीं फिल्म क्रिटिक सुमित कडेल ने ‘गदर 2’ की एडवांस बुकिंग पर ट्वीट करते कहा कि, ‘सिंगल स्क्रीन पर ‘गदर 2’ की एडवांस बुकिंग फिल्म पठान से भी ज्यादा है. ऐसी एडवांस बुकिंग पिछले कई सालों में देखने को नहीं मिली है. सनी देओल हम सभी को फिर से 90 के दशक में ले गए हैं.’
बता दें कि, पिछले रविवार तक ‘गदर 2’ के सिर्फ 45,000 टिकट की बिके थे. मगर इस हफ्ते में फिल्म की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ कर रख दिए हैं. फिल्म ‘गदर’ के बाद सनी देओल 22 साल बाद ‘गदर 2’ लेकर आ रहे हैं. ऐसे में इस फिल्म को लेकर फैंस कितने एक्साइटेड हैं. इसका अंदाजा आप एडवांस बुकिंग का स्टेटस देखकर भी लगा सकते हैं.
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ इसी वीकेंड पर 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हालांकि इसी दिन अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म ‘OMG 2’ भी रिलीज होगी. ऐसे में जाहिर है कि ‘गदर 2’ और ‘OMG 2’ की टक्कर से सिल्वर स्क्रीन पर बड़ा धमाका देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें – चेन्नई एक्सप्रेस की 10वीं सालगिरह पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया मजेदार वीडियो, रणवीर सिंह के साथ बोला ये फेमस डायलॉग