OMG! बॉर्डर 2 के लिए सनी देओल ने वसूली मोटी रकम, जानकर उड़ जाएंगे होश, जाने कब शुरु होगी शूटिंग
Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 ने बड़े पर्दे पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 500 करोड़ की कमाई की थी. वहीं फिल्म में तारा सिंह और सकीना की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. हालांकि फिल्म की सफलता [...]
Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 ने बड़े पर्दे पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 500 करोड़ की कमाई की थी. वहीं फिल्म में तारा सिंह और सकीना की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. हालांकि फिल्म की सफलता से सनी देओल के भाव भी बढ़ गए हैं. जिसके चलते उन्होंने बॉर्डर 2 के लिए बड़ी रकम की मांग की है.
दोगुनी से ज्यादा फीस लेंगे सनी देओल
खबरों की मानें तो अपनी अगली फिल्म बॉर्डर 2 के लिए सनी देओल ने मोटी रकम वसूलने का प्लान बना लिया है. उन्होंने मेकर्स के सामने दोगुनी फीस चार्ज करने की मांग रखी है. जिसे सुनने के बाद बॉर्डर 2 के मेकर्स के भी होश उड़ गए हैं. बता दें कि, गदर 2 के लिए सनी देओल ने 20 करोड़ रुपए की फीस ली थी. मगर अब बॉर्डर 2 में लीड रोल निभाने के लिए सनी देओल ने 50 करोड़ रुपयों की मांग की है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इससे जुड़ी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.
बॉर्डर 2 से जुड़ी अपडेट
सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 1997 में रिलीज हुई थी. जिसमें सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह का रोल अदा किया था. वहीं सनी देओल के अलावा फिल्म में सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ जैसे कई कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी. ऐसे में फिल्म की शानदार सफलता के बाद मेकर्स फिल्म का अगला पार्ट बनाने जा रहे हैं. बेशक बॉर्डर 2 की रिलीजिंग डेट अभी तक सामने नहीं आई हैं. मगर खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग अगले साल 2024 में शुरु की जा सकती है.
ये भी पढ़ें – Kuch Kuch Hota Hai की स्क्रीनिंग में फैन ने पूछा सलमान से जुड़ा सवाल, शाहरुख खान ने दिया ये मजेदार जवाब