कतनी पक्की है सलमान खान और सनी देओल की दोस्ती! बॉबी देओल ने किया खुलासा, सलमान को बताया ‘मामू’

Koffee with Karan 8: छोटे पर्दे के फेमस टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 8 (Koffee with Karan 8) शुरुआत से ही सूर्खियों में बना हुआ है. शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एंट्री देखने को मिली थी. तो वहीं शो के दूसरे एपिसोड में गदर स्टार सनी देओल और [...]

By Sakshi Pandey · 31/10/2023

Koffee with Karan 8: छोटे पर्दे के फेमस टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 8 (Koffee with Karan 8) शुरुआत से ही सूर्खियों में बना हुआ है. शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एंट्री देखने को मिली थी. तो वहीं शो के दूसरे एपिसोड में गदर स्टार सनी देओल और बॉबी देओल शिरकत करने वाले हैं. ऐसे में करण जौहर ने शो का प्रोमो शेयर किया है. जिसमें सनी देओल सलमान खान के साथ अपनी दोस्ती पर बात करते दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं बॉबी देओल ने भी अपने करियर से जुड़े कई खुलासे किए हैं.

बॉबी देओल को सलमान की वजह से मिली ‘रेस 3’

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान दोस्ती निभाने के लिए जाने जाते हैं. वहीं देओल फैमिली से भी सलमान के काफी अच्छे रिश्ते हैं. ऐसे में सलमान खान के साथ अपनी बॉन्डिंग शेयर करते हुए बॉबी देओल ने बताया कि, देख जब मेरा करियर ठीक नहीं चल रहा था. मैं तेरी भाई की पीठ पर चढ़ गया था, मैं आगे बढ़ा. मैं संजय दत्त की पीठ पर चढ़ गया, मैं आगे बढ़ा. तो हम एक-दूसरे को मामू बोलते हैं. मैंने उससे कहा, मामू तू मुझे तेरी पीठ पर चढ़ने दे ना. कुछ दिनों बाद मुझे सलमान का फोन आया कि, मामू शर्ट उतारेगा. मैं कहा हां मामू मैं कुछ भी करुंगा. जिसके बाद मुझे ‘रेस 3’ का ऑफर मिला.

धर्मेंद्र के किसिंग सीन का किया जिक्र

करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के लिप लॉक किसिंग सीन ने जमकर सूर्खियां बटोरी थीं. ऐसे में करण देओल की तारीफ करते हुए बॉबी देओल ने कहा कि, आपकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बहुत अच्छी थी. हम लोग घर पर मजाक करते रहते हैं कि पापा किस वगैरह भी कर लेते हैं और कितने क्यूट लगते हैं. हालांकि जब करण जौहर ने देओल ब्रदर्स से पूछा कि पापा धर्मेंद्र का किस देखने के बाद उनका क्या रिएक्शन था. तो इसके जवाब में सनी देओल ने कहा कि, उनको जो अच्छा लगता है वो करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं.

बता दें कि, कॉफी विद करण सीजन 8 का दूसरा एपिसोड अपकमिंग वीकेंड पर 4 नवंबर को ऑन एयर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें – अब्बास मस्तान की एक्शन थ्रिलर फिल्म में गदर मचाएंगे सनी देओल, विशाल राणा बनेंगे प्रोड्यूसर, पढ़ें डिटेल्स

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full