कॉफी विद करण में पहुंचे सनी देओल और बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर ली चुटकी, सुनाए कई मजेदार किस्से

Koffe with Karan 8: कॉफी विद करण सीजन 8 (Koffe with Karan 8) की शुरुआत बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ हुई थी. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला था. वहीं अब शो का दूसरा एपिसोड भी प्रीमियर होने वाला है. जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल बतौर गेस्ट शिरकत [...]

By ·

Koffe with Karan 8: कॉफी विद करण सीजन 8 (Koffe with Karan 8) की शुरुआत बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ हुई थी. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला था. वहीं अब शो का दूसरा एपिसोड भी प्रीमियर होने वाला है. जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल बतौर गेस्ट शिरकत करते नजर आएंगे. देओल ब्रदर्स की एंट्री से शो में चार चांद लग गए हैं. वहीं शो के दौरान सनी और बॉबी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में पिता धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर भी मजे लेते दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल करण जौहर ने शो के दूसरे एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है. जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल शो में शिरकत करते नजर आ रहे हैं. इसके कैप्शन में करण जौहर ने लिखा कि, “#KoffeeWithKaranS8 के दूसरे एपिसोड में कुछ मजेदार बातचीत के साथ देओल ब्रदर्स आ गए हैं!”

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

बॉबी देओल ने सुनाया सलमान से जुड़ा किस्सा

इस शो के दौरान बॉबी देओल ने सलमान खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया है. बॉबी देओल ने बताया कि, एक दिन सलमान भाई ने मुझसे कहा कि देख मेरा करियर ठीक नहीं चल रहा था मैं तेरे भाई की पीठ पर चढ़ गया था और आगे बढ़ा. तो मैंने उनसे फौरन कहा कि, मामू तू मुझे तेरी पीठ पर चढ़ने दे ना. बॉबी की बात सुनने के बाद करण और सनी की भी हंसी निकल गई.

धर्मेंद्र का किसिंग सीन

करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के लिप लॉक किसिंग सीन ने जमकर सूर्खियां बटोरी थीं. ऐसे में करण देओल की तारीफ करते हुए बॉबी देओल ने कहा कि, आपकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बहुत अच्छी थी. हम लोग घर पर मजाक करते रहते हैं कि पापा किस वगैरह भी कर लेते हैं और कितने क्यूट लगते हैं. हालांकि जब करण जौहर ने देओल ब्रदर्स से पूछा कि पापा धर्मेंद्र का किस देखने के बाद उनका क्या रिएक्शन था. तो इसके जवाब में सनी देओल ने कहा कि, उनको जो अच्छा लगता है वो करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं.

ये भी पढ़ें – थलाइवर 170 के सेट से सामने आई रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की तस्वीर, मुंबई में खत्म हुई फिल्म की शूटिंग

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें