Sunny Deol: सनी देओल से क्यों जलता है बॉलीवुड? ‘गदर 2’ को घबरा गए हैं तारा सिंह, संजय दत्त के बारे में कही ये बात
Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर काफी सूर्खियों में हैं. फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में सनी देओल के फैंस भले ही उन्हें काफी सपोर्ट करते हैं. मगर बॉलीवुड वाले आज भी सनी देओल से खूब [..
Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर काफी सूर्खियों में हैं. फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में सनी देओल के फैंस भले ही उन्हें काफी सपोर्ट करते हैं. मगर बॉलीवुड वाले आज भी सनी देओल से खूब जलते हैं. जिसका कारण है 22 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘गदर’.
दरअसल सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर’ 15 जून 2001 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. वहीं इसी दिन आमिर खान की फिल्म लगान ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी. ऐसे में बेशक आज ‘गदर’ और लगान का फैन बेस काफी ज्यादा है. मगर उस दौरान ‘गदर’ ने कमाई के मामले में लगान को काफी पीछे छोड़ दिया था. ‘गदर’ के गानों से लेकर डायलॉग्स और तारा सिंह के रोल में सनी देओल ने सभी को अपना दीवाना बना दिया था. जिसके चलते लगान का जिक्र भी भलूकर भी लोगों की जुबां पर नहीं देखने को मिल रहा था.
हालांकि जहां एक तरफ फैंस सनी देओल की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे थे. तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर लोगों को सनी देओल की कामयाबी रास नहीं आई. ऐसे में ‘गदर’ की सफलता पर किसी ने सनी को मुबारकबाद तक नही दी. इस दौरान पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ अभिनेता संजय दत्त ने सनी देओल का साथ दिया था.
हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने बताया कि, ‘मेरे इंडस्ट्री के तमाम दोस्तों में से सिर्फ एक संजय दत्त ही ऐसे एकलौते मेरे दोस्त थे. जिन्होंने मेरी खुशी में शामिल होने के लिए कदम आगे बढ़ाया था. वो मेरे लिए सचमुच खुश थे. मैं उनके जेश्चर से बहुत बहुत टच हुआ. संजू और मेरा करियर ग्राफ काफी हद तक एक जैसा रहा है.’ सनी देओल ने यहां तक कहा कि, उन्हें अभी भी घबराहट हो रही है, क्योंकि उस समय जब ‘गदर’ आई थी, तो जितने भी लोग थे इंडस्ट्री में हमारे उन्होंने बहुत खराब रिएक्शन दिया था.
ये भी पढ़ें – सीमा हैदर की निकली लॉटरी, फिल्मों से लेकर मिला 6 लाख का जॉब ऑफर
बता दें कि, सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ आने वाले 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर एंट्री करेगी. ऐसे में गदर के फैंस पिछले 22 साल से फिल्म के अपकमिंग पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. वहीं रिलीजिंग से पहले ही ‘गदर 2’ ने एडवांस बुकिंग के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘गदर 2’ को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है.