‘जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसे देखे’, सुनीता आहूजा की Gen Z से खास अपील, वीडियो वायरल

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें वह मंदिर में माता के सामने अपनी बात रखती नजर आईं। उन्होंने Gen Z से अपील करते हुए कहा कि जो उनके घर को बर्बाद कर रही है, माता उसे देखे। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है।

By ·

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। इसी बीच सुनीता आहूजा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मंदिर में मां काली के दर्शन करने पहुंची नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का जिक्र करते हुए महिलाओं और Gen Z से अपने लिए सपोर्ट मांगा।

‘मेरा घर टूट रहा है’

वीडियो में सुनीता ने कहा कि उनके घर और परिवार को लेकर काफी कुछ चल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मीडिया में ऐसी बातों को बढ़ावा न दिया जाए। सुनीता ने भावुक होकर कहा कि उनका घर बिना किसी वजह के टूट रहा है और उन्हें लोगों के समर्थन की जरूरत है।

माता से की खास प्रार्थना

https://www.instagram.com/reel/Dds9yUHO5UL/?stkn=bDBzZTU0MXlsNmdy

सुनीता ने मां काली का जिक्र करते हुए कहा कि माता राक्षसों का नाश करती हैं और उनके जीवन में भी कुछ ‘राक्षस’ हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि उनके जीवन से परेशानियां दूर हों। इसी दौरान उन्होंने उस व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो उनका घर बर्बाद कर रही है, माता उसे देखें। हालांकि, रिपोर्टों में इस बयान को गोविंदा की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन सुनीता ने अपने बयान में उनका नाम नहीं लिया।

Gen Z और महिलाओं से मांगा साथ

https://x.com/t_celebs/status/2103461720199205073

सुनीता ने महिलाओं और Gen Z से उनके लिए स्टैंड लेने की अपील की। उन्होंने मीडिया से भी इस मामले को और हवा न देने की गुजारिश की। उनका यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

https://x.com/pramodDagal/status/2103481100811243899

गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा

दरअसल, पिछले कुछ समय से गोविंदा और उनकी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर तरह-तरह की अटकलें सामने आ रही हैं। दोनों को हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान साथ देखा गया था। हालांकि, गोविंदा ने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए कोमल के साथ अपने रिश्ते को प्रोफेशनल बताया है। इसलिए इस पूरे मामले में सामने आई बातों को फिलहाल दावों और अटकलों के रूप में ही देखा जा रहा है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें