Sunil Shetty ने वायरल वीडियो में कंफर्म किया Athiya Shetty और K L Rahul की शादी, मीडिया से कहा–”कल बच्चों से मिलवाएंगे “

Sunil Shetty Viral Video: 90 के दशक से लेकर अबतक बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री आथिया शेट्टी जल्द ही क्रिकेटर के एल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। इनकी शादी की चर्चाएं जोरों शोरों से चल रही है लेकिन अबतक शेट्टी [.

By ·

Sunil Shetty Viral Video: 90 के दशक से लेकर अबतक बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री आथिया शेट्टी जल्द ही क्रिकेटर के एल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। इनकी शादी की चर्चाएं जोरों शोरों से चल रही है लेकिन अबतक शेट्टी परिवार की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। इसी बीच सुनील शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी बेटी और होने वाले दामाद का नाम लेकर बात की है। सूत्रों के हवाले से आने वाली शादी की खबरों पर भी मोहर लगा दी है।

Viral Video

23 जनवरी को होगी अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है । इस वीडियो में सुनील शेट्टी मीडिया से बात करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं की कल हम लोग बच्चों को लेकर आयेंगे और आपसे मिलवाएंगे। आप लोगों के प्यार के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा हम, माना, राहुल और सभी लोग आएंगे। इस वीडियो से सुनील शेट्टी ने शादी की तारीख पक्की कर दी है। आपको बता दें की 23 जनवरी को आथिया शेट्टी और के एल राहुल सात फेरे लेने वाले हैं।

गेस्ट लिस्ट हो गई तैयार

आपको बता दें की शादी के एक दिन पहले ही मीडिया में आई रिपोर्ट में बताया गया है की 23 जनवरी को आथिया और राहुल की शादी में 100 लोगों को ही इनवाइट किया गया है। इस शादी में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नहीं होंगे। शादी में सिर्फ घर, रिश्तेदार और करीबी मित्र ही शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार ये भी बताया जा रहा है की वेडिंग वेन्यू में गेस्ट को फोन लेकर ले जाना अलाउड नहीं होगा। ताकि वेन्यू से कोई भी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में ना पोस्ट की जा सके।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें