Happy Birthday Sunil Narine: 36 साल के हुए सुनील नरेन, कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस तरीके से दी अपने स्टार आल राउंडर को बधाई
कोलकाता नाइट राइडर्स परिवार के स्टार आल राउंडर सुनील नरेन आज, 26 मई को अपना 36 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शामिल होने के बाद से कोलकाता से ही खेल रहे हैं. Sunil Naraine Birthday Special: कोलकाता नाइट राइडर्स परिवार के स्टार आल
कोलकाता नाइट राइडर्स परिवार के स्टार आल राउंडर सुनील नरेन आज, 26 मई को अपना 36 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शामिल होने के बाद से कोलकाता से ही खेल रहे हैं.
Sunil Naraine Birthday Special: कोलकाता नाइट राइडर्स परिवार के स्टार आल राउंडर सुनील नरेन आज, 26 मई को अपना 36 वां जन्मदिन मना रहे हैं. वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शामिल होने के बाद से कोलकाता से ही खेल रहे हैं. कोलकाता के साथ नरेन ने 2012 और 2014 में दो बार खिताब जीता है. नरेन ने 2012 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. सुनील नरेन ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 176 मैच खेले हैं और उन्होंने 25.45 की औसत के साथ 179 विकेट लिए हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत आंकड़ा 5/19 है. इसके अलावा नरेन ने 1528 रन भी बनाए हैं.
नरेन ने आईपीएल में 7 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन है. इस बीच केकेआर में सुनील नरेन के जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक पोस्ट साझा किया है. जिसमें कैप्शन दिया,”हमारे इक्का, हमारे चैंपियन, हमारी बकरी को! यहाँ तुम्हारा जश्न मनाया जा रहा है, सनी!”
To our ace, our champion, our GOAT! 🙌
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 25, 2024
Here's celebrating you, Sunny! 💜 pic.twitter.com/hKqKulPJJn
आज हैं फिनाले की रात
करीब 66 दिन के रिकॉर्ड ब्रेकिंग टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण दिन आ चुका है. आईपीएल के 17वें सीजन का आज अंत हो जाएगा. आज होने वाले फाइनल में दो बार (2012, 2014) की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा. आईपीएल 2024 का यह 74वां और आखिरी मुकाबला होगा.
केकेआर ने इस सीजन दो बार सनराइजर्स को हराया
दोनों टीमों की टक्कर पहले क्वालिफायर में हुई थी जिसमें केकेआर ने सनराजइर्स को उम्दा गेंदबाजी के दम पर हराया था. केकेआर ने पिछली बार चेन्नई में 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल खेला था जिसमें बतौर कप्तान गंभीर ने खिताबी जीत दर्ज की थी.
गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने फिर 2014 में खिताब जीता और अब वह बतौर मेंटर भी इसी टीम को खिताब दिलाने की दहलीज पर हैं. वह भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने के सबसे प्रबल दावेदार भी हैं और आईपीएल खिताब से उनका दावा और पुख्ता होगा.