Suniel Shetty: IPL में के एल राहुल की अंडरपरफॉर्मेंस पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब के एल राहुल का बल्ला बोलेगा

Suniel Shetty: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इन दिनों काफी चर्चा में है. वहीं क्रिकेटर के एल राहुल लखनऊ सुपरजाएंट्स की कमान संभाल रहे हैं. हालांकि पिछले मैचों में के एल राहुल अंडरपरफॉर्म करते नजर आए हैं. वहीं के एल राहुल के समर्थन में खड़े रहने वाले सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने भी

By Sakshi Pandey · 29/4/2023

Suniel Shetty: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इन दिनों काफी चर्चा में है. वहीं क्रिकेटर के एल राहुल लखनऊ सुपरजाएंट्स की कमान संभाल रहे हैं. हालांकि पिछले मैचों में के एल राहुल अंडरपरफॉर्म करते नजर आए हैं. वहीं के एल राहुल के समर्थन में खड़े रहने वाले सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने भी उनकी परफॉर्मेंस पर राय रखने से इंकार कर दिया है.

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी क्रिकेटर के एल राहुल को अपने बेटे जैसा मानते हैं. लेकिन इसके बावजूद सुनील शेट्टी ने के एल राहुल से जुड़े प्रोफेशनल सावलों से पल्ला झाड़ लिया है. दरअसल के एल राहुल की खराब परफॉर्मेंस के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. जिसके जवाब में सुनील शेट्टी ने के एल राहुल का बचाव करते हुए ट्रोलिंग पर कमेंट किया है.

सुनील शेट्टी ने कहा कि, मुझे मेरी जिंदगी में काफी ट्रोल होना पड़ा था. लोग मुझे खराब एक्टर कहते थे. लोग मुझसे पूछते हैं कि, ऐसे समय में आप के एल राहुल से क्या कहना चाहेंगे. मैं उससे भला क्या कह सकता हूं. वो देश के लिए खेलता है. देश के लिए खेलना और देश की टीम में सेलेक्ट होना अपने आप में बड़ी बात है.

ये भी पढ़ें – Irfan Khan: जब हिन्दी फिल्म के लिए इरफान ने ठुकराया था हॉलीवुड फिल्म का ऑफर, जानें बाकी कलाकारों से क्यों अलग थी इरफान की शख्सियत

वहीं के एल राहुल की अंडरपरफॉर्मेंस पर बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि, जिंदगी ऐसी ही होती है. आप एक समय पर काफी दुखी महसूस करते हो, तो वहीं दूसरे ही पल आप ऊंचाई पर पहुंच जाते हो. घर आने के बाद आप फैमिली के साथ बैठकर बातें करते हैं और सारा तनाव छूमंतर हो जाता है. ये ट्रोलर्स आखिर कौन हैं. हमारे लिए ये क्यों जरूर हैं. इन्होंने जिंदगी में क्या झेला है. अगर आप ट्रोलर्स के नजरिए से देखेंगे तो शायद ये उनका गुस्सा है. लेकिन जो भी है ठीक है. अब के एल राहुल का बल्ला इनको जवाब देगा. मैं, के एल राहुल या कोई और कुछ भी कहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

बता दें कि, सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने इसी साल जनवरी में के एल राहुल के साथ सात फेरे लिए थे. वहीं सुनील शेट्टी के वर्फफ्रंट की बात करें तो, सुनील ‘हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा’ में नजर आए हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full