Sukesh Chandrashekhar ने Nora Fatehi पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘ब्रेनवॉश किया मेरा’

Sukesh Chandrasekhar Allegations On Nora Fatehi: पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और जैकलीन मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में, इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। दरअसल, 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh

By ·

Sukesh Chandrasekhar Allegations On Nora Fatehi: पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और जैकलीन मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में, इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। दरअसल, 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने अपने वकील द्वारा एक चिट्ठी भेजकर एक्ट्रेस नोरा फतेही पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Sukesh Chandrasekhar Allegations On Nora Fatehi

सुकेश ने नोरा पर लगाए गंभीर आरोप

इस चिट्ठी में सुकेश ने लिखा, “नोरा हमेशा जैकलीन से जलती थी और वह जैकलीन के खिलाफ मेरा ब्रेनवॉश कर रही थी। नोरा चाहती थी कि मैं जैकलीन को छोड़ दूं और उसे डेट करना शुरू कर दूं।” इसी के साथ सुकेश ने यह भी बताया कि नोरा कई बार उन्हें कॉल किया करती थीं। आगे चिट्ठी में उन्होंने लिखा था, “नोरा दिन में करीब 10 बजे मुझे फोन करती थी और अगर मैं फोन का जवाब नहीं देता था, तो वह लगातार फोन करती रहती थी।”

नोरा ने कोर्ट में कहा झूठ: सुकेश चंद्रशेखर

यही नहीं सुकेश ने नोरा पर कोर्ट में झूठ बोलने का आरोप भी लगाया है। चिट्ठी में सुकेश ने लिखा, “नोरा ने कोर्ट में दावा किया है कि उसे कार नहीं चाहिए थी और ना ही उसने यह अपनी लिए ली थी, यह एक बहुत ही बड़ा झूठ है, क्योंकि वह मेरे पीछे पड़ी हुई थी कि उसे अपनी कार बदलनी है, क्योंकि उसे सीएलए बहुत ही चीप लगती थी। इसलिए हम दोनों ने मिलकर कार सिलेक्ट की थी और इसके स्क्रीनशॉट और चैट्स ईडी के पास मौजूद हैं।”

सुकेश ने यह भी दावा किया है वह नोरा फतेही को रेंज रोवर देना चाहते थे, लेकिन उसकी कार स्टॉक में नहीं थी और नोरा को तुरंत ही कार चाहिए थी। इसलिए उन्होंने उन्हें बीएमडब्ल्यू कार दी थी, जिसे उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड के पति के नाम पर रजिस्टर करवाया था।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें