सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन–नोरा को ठगा, बदले में लग्ज़री लाइफ,गाड़ी बंगला देने का किया था वादा

आखिरकार लंबे चले जांच पड़ताल के बाद सुकेश चंद्रशेखर के मनी लांड्रिंग मामले में जैकलीन और नोरा फतेही का ऑफिशियल स्टेटमेंट आ गया है। जैकलीन फर्नाडीज और नोरा फतेही ने सुकेश और उसकी साथी पिंकी ईरानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन दोनो एक्ट्रेसेस के बयानों से ये पता चलता है की सुकेश और पि

By Akanksha Pandey · 18/1/2023

आखिरकार लंबे चले जांच पड़ताल के बाद सुकेश चंद्रशेखर के मनी लांड्रिंग मामले में जैकलीन और नोरा फतेही का ऑफिशियल स्टेटमेंट आ गया है। जैकलीन फर्नाडीज और नोरा फतेही ने सुकेश और उसकी साथी पिंकी ईरानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन दोनो एक्ट्रेसेस के बयानों से ये पता चलता है की सुकेश और पिंकी एक्ट्रेसेस को झांसे में लेकर जाल बिछाता था। जैकलीन ने अपने बयान में कहा है की सुकेश ने उन्हें मिस्लीड किया है। उनके करियर को भी बर्बाद किया है। सुकेश ने उनके इमोशंस और उनकी जिंदगी दोनो के साथ ही खिलवाड़ किया है।

Jacqueline Fernandez, Sukesh Chandrashekhar and Nora Fatehi

जैकलीन ने बताया की सुकेश का इंट्रोडक्शन एक सरकारी कर्मचारी के तौर पर कराया गया था। हालांकि एक्ट्रेस को उस वक्त थोड़ा शक हुआ था लेकिन उनके मेकअप आर्टिस्ट के कन्फर्म कराने पर उन्हें उस पर भरोसा हुआ। जैकलीन ने भी बताया की उनके पास होम मिनिस्ट्री से भी कई कॉल्स आई थी।

पिंकी ईरानी ने जैकलीन के मेकअप आर्टिस्ट शान मुथाथिल को अपने फेवर में किया था। बताया था की सुकेश होम मिनिस्ट्री से संबंध रखते है और सरकारी कर्मचारी हैं। आगे जैकलीन को बताया गया की वो सन टीवी का मालिक भी है। अपने कॉन्टैक्ट्स को लेकर उसने बताया की वो जयललिता के परिवार का है। सुकेश जैकलीन के दीवाने हैं और उनको साउथ की फिल्मों में काम करना है। क्योंकि सुकेश एक बहुत बड़ी सन टीवी का मालिक था उसके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं जिनमें वो जैकलीन को ही लेना चाहते हैं।

जैकलीन का स्टेटमेंट

जैकलीन ने बताया की सुकेश उनसे कॉल्स और वीडियो कॉल्स के जरिए संपर्क में रहता था। दिन में दो से तीन बार बातें हो जाती थी। सुबह शूटिंग पर जाने से पहले वीडियो कॉल किया करता था। फिर दिन में एक बार। उसके बाद रात में सोने से पहले बात करता था। हालांकि जैकलीन ने बताया की वीडियो कॉल में कभी पता नहीं चला की वो जेल से कॉल किया करता था। दरअसल जब भी सुकेश से बात होती थी उसके पीछे के बैकग्राउंड में पर्दा पड़ा होता था और सोफा दिखाई देता था।

आगे जैकलीन ने कहा की सुकेश ने काम से रिलेटेड जब बात की थी तब उसने कहा था की कोई दिल्ली का राइटर है जिसने स्टोरी लिखी है। उसने ये भी कहा की वो अपने प्राईवेट जेट से ही ट्रैवल किया करता था। इतना ही नहीं जब जैकलीन केरल पहुंची थी तो सुकेश ने अपना प्राइवेट जेट दिया था। केरल में हेलीकॉप्टर राइड भी अरेंज करवाई थी। जैकलीन ने कन्फर्म किया की वो सुकेश से केवल दो ही बार मिली हैं वो भी चेन्नई में।

नोरा फतेही का बयान

आपको बता दें जैकलीन के साथ साथ नोरा फतेही भी सुकेश के झांसे में फसी थी। नोरा ने भी सुकेश और पिंकी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नोरा ने बताया की सुकेश ने उन्हें बड़ा सा बंगला, लग्ज़री लाइफ देने का प्रोमिस किया था। लेकिन उसकी शर्त ये थी की नोरा सुकेश की गर्ल फ्रेंड बने। नोरा ने बताया की जब ED से पूछताछ हुई तब वो पहली बार सुकेश से मिली थी। उन्हें तब ही पता चला की जिस इंसान को वो सुरेश जानती थी उसका असली नाम सुकेश चंद्रशेखर था। नोरा ने बताया की मुझे ED का समन सात महीने बाद मिला। तब मुझे जानकारी हुई की दोनो पति पत्नी कितने बड़े ठग हैं। उन दोनो के ऊपर 200 करोड़ के स्कैम का मामला दर्ज है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full