Munawar Faruqui Birthday: मुनव्वर फारूकी ने खाई थी जेल की हवा, कभी बीवी-बच्चे तो कभी चीटिंग, विवादों से घिरे रहें….

मुनव्वर फारूकी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वो रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17' में नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि विवादों से उनका चोली-दामन का साथ है। उनका नाम अक्सर विवादों से जुड़ जाता है। Munawar Faruqui Birthday: मुनव्वर फारूकी और विवादों का चोली-दामन का नाता है। ऐसा लगता है कि

By Shaikh Almina · 28/1/2024

मुनव्वर फारूकी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वो रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि विवादों से उनका चोली-दामन का साथ है। उनका नाम अक्सर विवादों से जुड़ जाता है।

Munawar Faruqui Birthday: मुनव्वर फारूकी और विवादों का चोली-दामन का नाता है। ऐसा लगता है कि वो जहां-जहां जाते हैं, विवाद भी उनके पीछे-पीछे लग लेते हैं। वो इन दिनों सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन में नजर आ रहे हैं। शो में पहली बार ऐसा देखने को मिला, जब किसी की एक्स गर्लफ्रेंड ने खुद शो में आकर किसी कंटेस्टेंट के रिश्ते के बारे में खुलासा किया हो। हम बात कर रहे हैं आयशा खान की, जो शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आईं और मुनव्वर पर सीधे ये आरोप लगा दिया कि वो टू-टाइमिंग कर रहे हैं। यानी कि एक साथ दो लड़कियों से आशिकी चल रही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब मुनव्वर विवाद में फंसे हैं। इससे पहले भी उनकी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ का तमाशा बन चुका है। आइये आपको एक-एक कर याद दिलाते हैं।

आयशा खान और नाजिला सीताशी संग टू-टाइमिंग

पहले तो ताजा-ताजा मामल के बारे में ही बात कर लेते हैं। मुनव्वर शो में ये बताते थे कि एक्स बीवी संग उनका तलाक हो चुका है। फाइनली बेटा उनके पास आ गया है (बेटे की कस्टडी मिल गई है)। और वो अक्सर नाजिला का जिक्र करते थे कि वो उनके साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन घरवालों के साथ-साथ दर्शक भी तब हैरान रह गए, जब आयशा आईं। उसके बाद जो हुआ, वो तो जगजाहिर है। अब ना उनके पास आयशा हैं और ना ही नाजिला। नाजिला ने खुद सोशल मीडिया पर आकर बताया कि उनका मुनव्वर से कोई नाता नहीं है।

बीवी और बेटे की फोटो हुई थी वायरल

मुनव्वर फारूकी ने जब साल 2022 में कंगना रनौत के रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ में पार्टिसिपेट किया था, तब भी उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई थी। उनकी एक औरत और एक बच्चे संग फोटो वायरल हुई थी। जब शो में कंगना ने उनसे तस्वीर के पीछे की सच्चाई के बारे में पूछा तब स्टैंड-अप कॉमेडियन ने बताया कि वो उनकी बीवी और बेटे की फोटो है। उन्होंने ये भी बताया कि बीवी संग तलाक हो चुका है।

अंजलि अरोड़ा को भेजा था शादी का ऑफर!

जब आयशा खान बिग बॉस के घर में थीं, तभी उन्होंने खुलासा किया था कि मुनव्वर ने तीसरी बंदी (एक आयशा, एक नाजिला) को शादी का ऑफर भेजा था। वो सोशल मीडिया पर फेमस इन्फ्लुएंसर है। आयशा ने जैसे ही ये खुलासा किया, वैसे ही लोगों ने अंजलि अरोड़ा का नाम लेना शुरू कर दिया। जब दोनों ‘लॉकअप’ शो में थे, तब भी करीब थे। अंजलि ने तो इशारों में मुनव्वर को I Love You भी कहा था। हालांकि, शो से निकलने के बाद दोनों को कभी साथ नहीं देखा गया। अभी कुछ दिन पहले अंजलि ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो (मुनव्वर) कई लड़कियों के साथ है।

हिंदू देवी-देवता का उड़ाया मजाक

मुनव्वर कम्युनल जोक्स करने की वजह से भी विवादों में रहते हैं। एक बार उन्होंने हिंदू देवी-देवता का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। उन्होंने साल 2021 में यूनियन होम मिनिस्टर अमित शाह का भी मजाक उड़ाया था। तब उन्हें इंदौर में गिरफ्तार कर लिया गया था। वो करीब एक महीने तक जेल की सलाखों के पीछे थे।

गुजरात में जन्म, पर मुंबई में पले-बढ़े

31 साल के मुनव्वर का जन्म जूनागढ़, गुजरात में हुआ। वो स्टैंड-अप कॉमेडी करते हैं। कहते हैं कि साल 2002 के दंगे में मुनव्वर का घर तोड़ दिया गया था, जिसके बाद वो परिवार संग मुंबई शिफ्ट हो गए।

13 की उम्र में शुरू किया काम

मुनव्वर के सिर से मां का साया उठ गया। पिता के बीमार होने के बाद मुनव्वर ने महज 13 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full