हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर फिर लगाए गंभीर आरोप, कहा- अपनी बेटी के बारे में…

हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर एक बार फिर आरोप लगाया है. हसीन ने कहा कि मेरी बेटी के पासपोर्ट के लिए शमी के साइन चाहिए थे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. हसीन ने यह भी कहां है कि वह अपने में बिजी रहते हैं. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी एक्स वाइफ [...]

By Shaikh Almina · 5/10/2024

हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर एक बार फिर आरोप लगाया है. हसीन ने कहा कि मेरी बेटी के पासपोर्ट के लिए शमी के साइन चाहिए थे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. हसीन ने यह भी कहां है कि वह अपने में बिजी रहते हैं.

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी एक्स वाइफ हसीन जहां से दूर रहते हैं. ये बात सभी जानते हैं. हसीन जहां ने उनपर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे. शमी ने हाल में ही अपनी बेटी से मुलाकात की थी. जिसपर हसीन जहां ने फिर बयान दिया है. हसीन ने कहा कि मेरी बेटी के पासपोर्ट के लिए शमी के साइन चाहिए थे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

दरअसल, मोहम्मद शमी ने 3 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें वह बेटी के साथ दिखाई दे रहे थे. वह एक मॉल में अपनी बेटी को शॉपिंग करवाने के लिए लेकर आए थे. उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा,” “जब मैंने उसे लंबे समय के बाद फिर से देखा तो समय थम सा गया. मैं तुमसे शब्दों से ज़्यादा प्यार करता हूं, बेबो.”

आनंदबाजार डॉट कॉम के अनुसार हसीन जहां ने कहा, “यह सिर्फ़ दिखावे के लिए है. मेरी बेटी का पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका है. नए पासपोर्ट के लिए शमी के साइन ज़रूरी हैं. इसलिए वह अपने पिता से मिलने गई थी लेकिन शमी ने उसपर साइन नहीं किए. वह अपनी बेटी के साथ शॉपिंग मॉल गए थे. जिस कंपनी के लिए शमी विज्ञापन करते हैं. वह मेरी बेटी को वही लेकर गए थे. शमी को वहां से कुछ भी खरीदने पर पैसे नहीं देने पड़ते हैं.”

उन्होंने आगे कहा,” मेरी बेटी ने उस दुकान से जूते और कपड़े खरीदे. मेरी बेटी को गिटार और कैमरा भी चाहिए था, लेकिन उसने उसे वह सामान नहीं खरीदवाया. शमी कभी मेरी बेटी के बारे में नहीं पूछते हैं. शमी सिर्फ अपने में ही बिजी रहते हैं. वह एक महीने पहले भी उससे मिले थे. लेकिन तब उन्होंने कुछ भी पोस्ट नहीं किया. मुझे लगता है कि अब पोस्ट करने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए उन्होंने यह वीडियो अपलोड कर दिया.”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full