New Year 2024: इस साल बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगे ये स्टारकिड्स, बॉलीवुड में फिर दिखेगा नैपोटिज्म का बोलबाला!
Star Kids Debut 2024: 2023 में कई स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में पहला डेब्यू किया है. इस फेहरिस्त में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान से लेकर श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा का नाम शामिल है. तीनों स्टारकिड्स ने द आर्चीज से सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा है. वह
Star Kids Debut 2024: 2023 में कई स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में पहला डेब्यू किया है. इस फेहरिस्त में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान से लेकर श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा का नाम शामिल है. तीनों स्टारकिड्स ने द आर्चीज से सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा है. वहीं 2024 में भी कई स्टारकिड्स डेब्यू (Star Kids Debut 2024) के लिए तैयार हैं.
शनाया कपूर
शनाया कपूर मशहूर अभिनेता अनिल कपूर के भाई संजय कपूर की बेटी हैं. शनाया अपनी खूबसूरती और स्टाइलिंग को लेकर काफी सूर्खियां बटोरती हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी शनाया काफी पॉपुलर हैं. खबरों की मानें तो 2024 में शनाया कपूर फिल्म वृषभ से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर सकती हैं.
जुनैद खान
आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी इसी साल बॉक्स ऑफिस पर डेब्यू करने जा रहे हैं. आमिर ने पहले ही जुनैद के डेब्यू का एलान कर दिया है. जुनैद फिल्म महाराजा से बॉलीवुड में कदम रखेंगे. वहीं जुनैद ने फिल्म की तैयारी भी शुरु कर दी है.
अमन देवगन
अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी बड़े पर्दे पर एंट्री करने के लिए तैयार हैं. हालांकि अमन की फिल्म का नाम अभी तक सामने नहीं आया है. मगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमन भी 2024 में ही सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने की तैयारी में जुटे हैं.
राशा टंडन
बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन की बेटी राशा टंडन भी अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं. वहीं राशी भी जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. अगर सबकुछ ठीक रहा तो राशा इसी साल बड़े पर्दे पर कदम रख सकती हैं.
इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह के लाडले बेटे इब्राहिम अली खान भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. सैफ और अमृता की बेटी सारा अली खान पहले से ही सुपरस्टार बन चुकी हैं. ऐसे में इब्राहिम भी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने की तैयारी में हैं.
अहान पांडे
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का डेब्यू सफल रहा है. बेहद कम समय में अनन्या ने कई हिट फिल्में देकर पॉपुलैरिटी हासिल की है. ऐसे में चंकी पांडे अब अपने भांजे अहान पांडे को भी इंडस्ट्री में उतारने जा रहे हैं. अहान इसी साल बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं.