SS राजामौली और महेश बाबू की फिल्म के नाम का हुआ खुलासा! SSMB 29 में साउथ सुपरस्टार बनेंगे ‘महाराजा’

SSMB 29: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े डायरेक्टर एसएस राजामौली और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सूर्खियों में हैं. अभी तक फिल्म को SSMB 29 के नाम से जाना जाता था. मगर अब फिल्म के असली नाम से पर्दा उठ चुका है. वहीं फिल्म में महेश बाबू के किरदार का [...]

By Sakshi Pandey · 17/2/2024

SSMB 29:  साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े डायरेक्टर एसएस राजामौली और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सूर्खियों में हैं. अभी तक फिल्म को SSMB 29 के नाम से जाना जाता था. मगर अब फिल्म के असली नाम से पर्दा उठ चुका है. वहीं फिल्म में महेश बाबू के किरदार का भी खुलासा हो गया है.

SSMB 29 का असली नाम

एसएस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका है. मगर अभी तक फिल्म के औपचारिक नाम का एलान नहीं हुआ है. इसी बीच रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म का टाइटल तय कर लिया गया है. SSMB 29 का वास्तविक नाम ‘महाराजा’ हो सकता है.

टाइटल की कहानी

खबरों के अनुसार, एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म SSMB 29 एक पैन इंडिया मूवी होगी. ऐसे में मेकर्स फिल्म के लिए एक पैन इंडिया नाम चाहते थे. जिसे भारत में मौजूद सभी भाषा के लोग पहचान सकें और भाषा के अनुसार फिल्म का नाम बदलने की जरूरत ना पड़े. ऐसे में मेकर्स ने दो नामों का चुनाव किया था. जिसमें से ‘महाराजा’ पर सहमित बन चुकी है.

महेश बाबू का किरदार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में महेश बाबू जंगल के राजा का रोल अदा करेंगे. यही कारण है कि, फिल्म का नाम ‘महाराजा’ रखा गया है. हालांकि इसपर अभी तक कोई औपचारिक सूचना सामने नहीं आई है. वहीं फिल्म में दर्शकों को बड़ा सरप्राइज भी देखने को मिलेगा. इस फिल्म में महेश बाबू पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे. जिसे लेकर फैंस में भी काफी उत्साह है. बता दें कि, इससे पहले महेश बाबू ने बाल कलाकार के रूप में एक फिल्म में डबल रोल निभाया था. मगर लीड एक्टर के तौर पर महेश बाबू पहली बार पर्दे पर दो किरदार अदा करेंगे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full