Dunki: 240 भारतीय शहरों और विदेश की 50 जगहों पर होगी डंकी की स्क्रीनिंग, शाहरुख खान के फैन क्लब ने किया बड़ा एलान
Dunki: इस साल पठान और जवान जैसी बैक टू बैक 2 सुपरहिट फिल्में देने के बाद शाहरुख खान डंकी (Dunki) के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं. डंकी के साथ शाहरुख खान ने पहली बार निर्देशक राजकुमार हिरानी से हाथ मिलाया है. राजकुमार हिरानी पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मुन्नाभाई एमबीबीएस, 3 इडि
Dunki: इस साल पठान और जवान जैसी बैक टू बैक 2 सुपरहिट फिल्में देने के बाद शाहरुख खान डंकी (Dunki) के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं. डंकी के साथ शाहरुख खान ने पहली बार निर्देशक राजकुमार हिरानी से हाथ मिलाया है. राजकुमार हिरानी पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मुन्नाभाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स और पीके जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्में दे चुके हैं. ऐसे में डंकी को लेकर भी फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. वहीं डंकी की रिलीजिंग से पहले शाहरुख खान के फैन क्लब ने एक बड़ा एलान कर दिया है.
डंकी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो
राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की जोड़ी पर्दे पर कुछ स्पेशल पेश करने वाली है. ऐसे में फैंस का भी एक्साइटेड होना बनता है. इसी कड़ी में शाहरुख खान का फैन क्लब 240 भारतीय शहरों और विदेश में 50 जगहों पर डंकी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो को होस्ट करने वाला है. वहीं वीकेंड पर ये आकंड़ा 750 के करीब भी पहुंच सकता है.
फैन क्लब ने किया ट्वीट
एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए शाहरुख खान फैन क्लब ने इस बात की जानकारी दी है. इस ट्वीट में लिखा है कि, शाहरुख खान फैन क्लब की टीम भारत के 240+ शहरों और दुनिया भर के 50+ विदेशी स्थानों पर डंकी के 100 प्रतिशत शोज का आयोजन कर रही है. जिसमें वीकेंड पर 750+ शोज भी शामिल हैं. टीम SRK के साथ डंकी का जश्न मनाएं और एक सुपर फैन जैसा महसूस करें. आओ अपनों के साथ मनाएं.
डंकी फिल्म
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहरु खान के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी और विक्रम कोचर लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं इसी दिन प्रभास की फिल्म सलार भी बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि डंकी और सलार में फैंस किसे सबसे ज्यादा प्यार देते हैं.