KGF 2 के बाद एक बार फिर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं Rocking Star Yash, इस तारीख को हट जाएगा टाइटल से पर्दा

KGF 2 एक्टर यश अब पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। उनकी फिल्म केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही शानदार बिजनेस किया था। इस फिल्म के बाद से ही फैंस उनकी अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। अब हाल ही में यश ने अपने फैंस की बेताबी को कम करते [...]

By ·

KGF 2 एक्टर यश अब पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। उनकी फिल्म केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही शानदार बिजनेस किया था। इस फिल्म के बाद से ही फैंस उनकी अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। अब हाल ही में यश ने अपने फैंस की बेताबी को कम करते हुए अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है।

Bollywood: कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ ने बॉक्स ऑफिस का गर्दा उड़ा दिया था। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी उनकी ये पहली फिल्म थी, जिसे पैन इंडिया रिलीज किया गया था।

फिल्म की कहानी से लेकर यश के धमाकेदार एक्शन को देखने के बाद फैंस की डिमांड पर मेकर्स KGF 2 लेकर आए, जिसने पहले पार्ट से दोगुना ज्यादा बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर किया। KGF 2 में यश के साथ संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आए थे। KGF 3 की चर्चा के बीच अब हाल ही में यश की तीसरी फिल्म की घोषणा हो चुकी है।

KGF 2 के बाद अब यश ने की अपनी नई फिल्म की घोषणा

साउथ ऑडियंस से लेकर हिंदी दर्शकों के चहेते सितारे बन चुके कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश KGF 2 के बाद अगली मूवी की घोषणा करने का दर्शक एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब हाल ही में वो पल आ चुका है, क्योंकि यश ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यश की अगली फिल्म की जानकारी शेयर करते हुए फैंस की बैचेनी को दोगुना बढ़ा दिया है। उन्होंने यश की नई फिल्म का अपडेट देते हुए लिखा, “केजीएफ 2 के बाद अब यश 8 दिसंबर को अपनी अगली फिल्म की घोषणा करने वाले हैं। केजीएफ 2 की सफलता के बाद वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म का टाइटल अनाउंस करेंगे”।

फिलहाल ये है केजीएफ 2 स्टार यश की फिल्म का टाइटल

उन्होंने जानकारी शेयर करने के साथ ही ये भी बताया कि फिलहाल कन्नड़ के रॉकिंग स्टार की फिल्म का टेंटेटिव टाइटल ‘यश 19’ है। इस फिल्म में यश केवीएन प्रोडक्शन्स के साथ कोलाब्रेशन करने वाले हैं।

क्या होगा यश की अगली फिल्म का टाइटल इस पर से तो 8 दिसंबर को पर्दा उठ ही जाएगा। आपको बता दें कि यश की फिल्म केजीएफ ने बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ का दुनियाभर में बिजनेस किया था।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें