‘तमिल में बोलो, हिंदी में नहीं’- मंच पर ए आर रहमान ने आखिर क्यों टोका पत्नी को?

मनोरंजन जगत से यूँ तो कई खबरें और वीडियो ऐसे आते हैं जो तहलका मचा देते हैं। ऐसी ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बात कर रहे हैं बॉलीवुड के संगीतकार एआर रहमान की, जिनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ है और उसमें वह अपनी पत्नी को एक अवार्ड [...]

By Aayushi Sharma · 27/4/2023

मनोरंजन जगत से यूँ तो कई खबरें और वीडियो ऐसे आते हैं जो तहलका मचा देते हैं। ऐसी ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बात कर रहे हैं बॉलीवुड के संगीतकार एआर रहमान की, जिनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ है और उसमें वह अपनी पत्नी को एक अवार्ड शो में हिंदी के बजाय तमिल में बोलने के लिए कह रहे हैं। रहमान को हाल ही में विकटन सिनेमा पुरस्कारों में सम्मानित किया गया, जहाँ उनकी पत्नी सायरा बानो भी मौजूद थी।

दरअसल, विकटन सिनेमा पुरस्कार से सम्मानित होने पर उन्होंने अपनी पत्नी सायरा बानो को कुछ शब्द कहने और उनके साथ ट्रॉफी स्वीकार करने के लिए मंच पर आमंत्रित किया।जब रहमान ने उनसे पूछा कि क्या वह उनके साथ मंच पर जुड़ना चाहेंगी, तब वह भावुक हो गई। उन्होंने रहमान को गले लगाया और जैसे ही वह बोलने वाली थी, तभी रहमान ने उन्हें टोकते हुए कहा कि “कृपया तमिल में बोलो, हिंदी में नहीं।” इस पर सायरा असहज होगी और बोली, “क्षमा करें, मैं तमिल बहुत अच्छे से नहीं बोल पाती। तो कृपया मुझे क्षमा करें। मैं बेहद खुश और उत्साहित हूं क्योंकि उनकी आवाज मेरी पसंदीदा है। मुझे उसकी आवाज से प्यार हो गया। मुझे बस यही कहना है।”

एआर रहमान की आवाज़ के देश में कई प्रेमी हैं। उनके हिंदी गानों से लोग उन्हें जानते हैं और पहचानते हैं। कई भाषाओं में संगीत का निर्माण करने के बावजूद रहमान ने तमिल भाषा को प्राथमिकता दी जिसके कारण उनका ये वीडियो काफी फ़ैल चुका है। वहीं पुरस्कार स्वीकार करते हुए एआर रहमान ने भी कहा, “मैं भी अपने आप को दोबारा देखना पसंद नहीं करता हूँ, लेकिन सायरा मुझे बार-बार देखना पसंद करती हैं क्योंकि वह मेरी आवाज से प्यार करती है।”

बात करें एआर रहमान और सायरा बानो के नीजी जीवन की तो दोनों ने 1995 में शादी की थी और उनकी शादी उनकी मां ने तय की थी। आपको बता दें कि उन्होंने कई साल पहले चैट शो में सिमी गरेवाल से कहा था, कि “ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास दुल्हन की तलाश करने का समय नहीं था। मैं बॉम्बे में फिल्म रंगीला कर रहा था इसलिए मैं उसमें काफी व्यस्त था। लेकिन, मुझे पता था कि यही मेरे लिए शादी करने का सही समय है। उस समय मैं 29 साल का था जब मैंने अपनी मां को कहा था कि ‘मेरे लिए दुल्हन खोजो’। रहमान अपनी बेहतरीन आवाज़ से दुनिया के लोगों का दिल चुके हैं जिसके कारण उनके चाहने वाले अधिक हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full