Exclusive: साउथ का सिंघम बनेगा कॉलेज स्टूडेंट, सूर्या 43 से होगी पर्दे पर धमाकेदार एंट्री

Surya: साउथ की एक्शन थ्रिलर फिल्म सिंघम तो आपको याद ही होगी. वहीं सिंघम में लीड रोल निभाने वाले अभिनेता सूर्या (Surya) जल्दी ही फिल्म ‘सूर्या 43’ से बड़े पर्दे पर एंट्री लेने वाले हैं. वहीं कुछ हफ्तों में फिल्म से जुड़ी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो सकती है. ‘सूर्या 43’ में सूर्या का

By Sakshi Pandey · 14/10/2023

Surya: साउथ की एक्शन थ्रिलर फिल्म सिंघम तो आपको याद ही होगी. वहीं सिंघम में लीड रोल निभाने वाले अभिनेता सूर्या (Surya) जल्दी ही फिल्म ‘सूर्या 43’ से बड़े पर्दे पर एंट्री लेने वाले हैं. वहीं कुछ हफ्तों में फिल्म से जुड़ी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो सकती है.

‘सूर्या 43’ में सूर्या का रोल

साउथ सुपरस्टार सूर्या अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या 43’ में एक कॉलेज स्टूडेंट का रोल अदा करेंगे. वहीं सूर्या की ये फिल्म राजनीति के ईर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी. बतौर कॉलेज स्टूडेंट सूर्या पॉलिटिक्स का हिस्सा बनेंगे. वहीं फिल्म में दर्शकों को एक्शन और थ्रिलर का भरपूर डोज देखने को मिल सकता है.

‘सूर्या 43’ से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स

‘सूर्या 43’ के जरिए नेशनल अवॉर्ड विनिंग टीम सूर्या, सुधा कोंगारा और जीवी प्रकाश कुमार का ट्रायो फिर से एक साथ काम करने वाला है. इससे पहले इस तिगड़ी को राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. ऐसे में तीनों का कमबैक फैंस के लिए किसी एक्साइटिंग एक्सपीरियंस से कम नहीं होगा. हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. मगर खबरों की मानें तो फिल्म का प्रोडक्शन काफी हद तक पूरा हो चुका है. वहीं शूटिंग की लोकेशन कन्फर्म होने के बाद मेकर्स फिल्म का एलान कर सकते हैं.

‘सूर्या 43’ की स्टार कास्ट

‘सूर्या 43’ में साउथ सुपरस्टार सूर्या लीड रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा विजय वर्मा फिल्म में विलेन का किरदार अदा करेंगे. वहीं दल्कीर सलमान और नाजरिया भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे. 2डी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली ये फिल्म कई लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगी. खासकर संगीतकार जीवी प्रकाश के करियर की ये 100वीं फिल्म होगी. जिसके चलते पूरी स्टार कास्ट फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है.

ये भी पढ़ें – बॉलीवुड के महानायक से लेकर साउथ सुपरस्टार तक, भारत-पाकिस्तान मैच में शिरकत करेंगी कई मशहूर हस्तियां, देखें लिस्ट

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full