“बॉलीवुड ने 60-70 साल अच्छा सिनेमा बनाया है,हम लोग भाई जैसे हैं!” – Allu Arjun
Allu Arjun ने कहा कि ‘अभी Bollywood का थोड़ा बुरा दौर चल रहा है. इसका मतलब ये नहीं कि हम उन्हें गलत तरीके से देखने लगें.' Allu Arjun on Bollywood: Allu Arjun इन दिनों Pushpa 2 की शूटिंग में बिज़ी हैं. उनकी ये फिल्म इस साल की कुछ बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली [...]
Allu Arjun ने कहा कि ‘अभी Bollywood का थोड़ा बुरा दौर चल रहा है. इसका मतलब ये नहीं कि हम उन्हें गलत तरीके से देखने लगें.’
Allu Arjun on Bollywood: Allu Arjun इन दिनों Pushpa 2 की शूटिंग में बिज़ी हैं. उनकी ये फिल्म इस साल की कुछ बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है. इस फ्रैंचाइज़ की पहली किश्त को बहुत प्यार और सफलता मिली थी. इसलिए इसके दूसरे पार्ट पर भी काफी बारीकी से काम किया जा रहा है. बीते कुछ सालों में साउथ सिनेमा उभरकर आया है. जितनी बातें बॉलीवुड फिल्मों की नहीं हुईं, उतनी साउथ सिनेमा पर हो रही हैं. ‘पुष्पा’ के साथ-साथ ‘सलार’, ‘केजीएफ’, ‘पीएस वन-टू’, ‘विक्रम’ और RRR ने सिर्फ इंडिया में ही नहीं ग्लोबली भी खूब नाम कमाया है.
साउथ फिल्मों की अपार सफलता को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि अब बॉलीवुड में कुछ नहीं बचा, बॉलीवुड सिर्फ साउथ की रीमेक बना रहा है, बॉलीवुड वालों के पास कहने को कोई कहानी नहीं है. मगर अल्लू अर्जुन ऐसा नहीं मानते. उनका मानना है कि बॉलीवुड का बहुत ज़्यादा असर साउथ सिनेमा पर रहा है. न्यूज़ 9 प्लस को दिए इंटरव्यू में अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड के बैड फेज़ पर बात की. कहा,
”सिर्फ इसलिए कि बॉलीवुड बुरे दौर से गुज़र रहा है, हम उसे खराब नहीं कह सकते. ये पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ अन्याय होगा. बॉलीवुड वालों ने पिछले 60-70 सालों में हम तक बहुत बढ़िया सिनेमा पहुंचाया है.”
अल्लू अर्जुन ने आगे कहा,
“साउथ सिनेमा पर बॉलीवुड का बहुत ज़्यादा असर रहा है. साथ ही साउथ सिनेमा ने भी बॉलीवुड को बहुत ज़्यादा इंस्पायर किया है. हम सभी एक जैसे हैं. भाई जैसे. हम सभी के मन में एक-दूसरे के लिए रिस्पेक्ट है. हम भले ही एक जगह नहीं रहते मगर हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं.”
अल्लू ने कहा कि हम अपनी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की वजह से भी पूरी दुनिया पर राज करने वाले हैं. वो कहते हैं,
“इंडिया जल्द ही सुपरपावर होने वाला है. आने वाले 10 से 15 सालों में हम पूरी दुनिया पर राज करेंगे. इंडिया बहुत तेज़ी से ग्रो कर रहा है. जिसकी वजह से सारी इंडस्ट्रीज़ को फायदा हो रहा है. खासकर हमारी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को. वो चाहे फिल्में हों या ओटीटी कंटेंट. हम सभी ग्रो कर रहे हैं. क्योंकि इंडिया ग्रो कर रहा है.”
वैसे अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ ने उन्हें ग्लोबल सुपरस्टार बना दिया है. उनकी पॉपुलैरिटी देश ही नहीं दुनिया में भी बढ़ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अगली फिल्म ‘पुष्पा 2’, 1000 करोड़ का बिज़नेस कर सकती है. इस फिल्म के लिए अल्लू ने कोई फीस नहीं ली है. बल्कि वो प्रॉफिट शेयरिंग वाली स्कीम के साथ इससे जुड़े हुए हैं. यानी फिल्म की जितनी कमाई होगी उसका कुछ प्रतिशत हिस्सा अल्लू अर्जुन के खाते में जाएगा.
वहीं साल 2021 में आई ‘पुष्पा-द राइज़’ की बात करें तो ये उस साल की कुछ बड़ी फिल्मों में से एक थी. फिल्म ने दो नेशनल अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे. अब देखना होगा ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है. खबरें हैं कि ‘पुष्पा 2’ में Sanjay Dutt की एंट्री हो सकती है. फिल्म में उनका कैमियो होगा. ये 15 अगस्त को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.