IPL 2023: Sonu Sood को पसंद नहीं आई Hardik Pandya के खिलाफ हूटिंग, कहा- वो नहीं है फेल
मुंबई इंडियंस के आईपीएल मैच में हार्दिक पंड्या को क्रिटिसाइज़ करने के बाद सोनू सूद ने क्रिकेट फैंस को नसीहत दी है। एक्टर ने कहा ‘यह वे नहीं हैं, यह हम हैं जो फेल होते हैं’। Sonu sood Supports Hardik Pandya: रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) को बाउंड्री पर फील्डिंग कराने की वजह से [...
मुंबई इंडियंस के आईपीएल मैच में हार्दिक पंड्या को क्रिटिसाइज़ करने के बाद सोनू सूद ने क्रिकेट फैंस को नसीहत दी है। एक्टर ने कहा ‘यह वे नहीं हैं, यह हम हैं जो फेल होते हैं’।
Sonu sood Supports Hardik Pandya: रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) को बाउंड्री पर फील्डिंग कराने की वजह से मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians ) के कप्तान हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya ) को हर मैच में हूटिंग का सामना करन पड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर लोग बेहद मुखर होकर हार्दिक को खरीखोटी सुना रहे हैं । वहीं अब फिल्म स्टार सोनू सूद ( Sonu Sood ) ने हार्दिक को डिफेंड किया है।
मुंबई इंडियंस के आईपीएल मैच में हार्दिक पंड्या की जमकर क्रिटिसिज़्म के बाद सोनू सूद उनके सपोर्ट में आ गए है। उन्होंने लिखा, “मुझे क्रिकेट पसंद है। मुझे हर क्रिकेटर पसंद है जो मेरे देश का रिप्रेजेंट करता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस फ्रेंचाइजी के लिए खेलता है।”
एक्टर सोनू सूद ने आईपीएल क्रिकेटरों का सपोर्ट किया है। वहीं पंड्या को हूट करने के बाद एक्टर ने प्लेयर्स की रिस्पेक्ट करने की अपील की है।
हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा से ली कैप्टन कैप
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी की कमान संभाली हैं। हाल के एक मैच में फील्ड में अरेजमेंट के लिए रोहित शर्मा को उन्होंने बाउंड्री पर भेज दिया था। इस दौरान उनकी बॉडी लैंग्वेज भी बेहद अटैकिंग थी।
इसका वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में हार्दिक के खिलाफ लोग नाराज़गी जता रहे हैं। यहां तक कि आईपीएल 2024 मैचों के दौरान स्टेडियम में क्रिकेट फैंस उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
क्या कहना है सोनू सूद का
किसी भी खिलाड़ी का नाम लिए बिना, सोनू ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “हमें अपने प्लेयर्स की रिस्पेक्ट करना चाहिए। वे खिलाड़ी जिन्होंने हमें प्राउड फील कराया है। एक दिन आप उनके लिए जयकार करते हैं, अगले दिन आप उन्हें क्रिटिसाइज़ करते हैं।’
We should respect our players. Players who made us proud, players who made our country proud. One day you cheer for them, next day you boo them.
— sonu sood (@SonuSood) March 29, 2024
It’s not they, it’s us who fail.
I love cricket.
I love every cricketer who represents my country.
Doesn’t matter which franchise…
लोगों के रिएक्शन
सोनू के इस ट्वीट पर लोगों के बहुत कमेंट्स आ रहे हैं। सबका कहना है कि सोनू आप सही कह रहे हो। हमें किसी को बहुत ट्रोल नहीं करना चाहिए। वहीं किसी का कहना है कि मुंबई इंडियन्स की टीम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सब क्लीयर करना चाहिए।