Sonu Nigam बनेंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के गवाह, फैंस को दिखाई ‘ऐतिहासिक निमंत्रण’ की झलक

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का निर्माण अपने अंतिम चरण में चल रहा है। 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल होने के लिए तैयार हैं। कंगना रनोट के बाद अब सोनू निगम भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर नि

By Shaikh Almina · 7/1/2024

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का निर्माण अपने अंतिम चरण में चल रहा है। 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल होने के लिए तैयार हैं। कंगना रनोट के बाद अब सोनू निगम भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर निमंत्रण पत्र की फोटो शेयर की है।

Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony: 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही हैं। इस खास पल का हिस्सा बनने के लिए बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां अयोध्या पहुंचेंगी। इसमें कंगना रनोट, अनुपम खेर समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। अब इस लिस्ट में सिंगर सोनू निगम का नाम भी शामिल हो गया है।

सोनू निगम को मिला निमंत्रण कार्ड

हाल ही में, सिंगर सोनू निगम को इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने का निमंत्रण मिला है। इस निमंत्रण कार्ड की एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ भी शेयर की है और साथ ही अपना उत्साह भी जाहिर किया है। फोटो में सोनू निगम खूबसूरत निमंत्रण कार्ड पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जो उन्हें अयोध्या में ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मिला है।

इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘ऐतिहासिक निमंत्रण’। इस आमंत्रण कार्ड को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स और सिंगर के फैंस भी काफी रोमांचित हो गए हैं। वे फोटो पर कमेंट कर सोनू निगम के प्रति अपना प्यार और सम्मान जाहिर कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/C1uBxORBjz9/?igsh=NzBmMjdhZWRiYQ==

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा ‘आप किसी से भी ज्यादा इसके हकदार हैं’। एक अन्य ने लिखा, ‘साल की शानदार शुरुआत’। वहीं, कई अन्य लोगों ने कमेंट बॉक्स में दिल वाले इमोजी शेयर किए।

कंगना रनोट और अनुपम खेर को भी मिला निमंत्रण

बता दें कि सोनू निगम से पहले बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट और अभिनेता अनुपम खेर भी सोशल मीडिया पर अपने निमंत्रण कार्ड की झलक फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट भी इस खास दिन का हिस्सा बन सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full