Sonam Kapoor पति Anand Ahuja संग शेयर की अनदेखी तस्वीर, लिखा प्यार भरा नोट

Sonam Kapoor Share Unseen Picture: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भले इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायू संग अपनी तस्वीरें और वीजियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, सोनम ने अपने सोशल मी

By ·

Sonam Kapoor Share Unseen Picture: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भले इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायू संग अपनी तस्वीरें और वीजियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक अनदेखी तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह अपने प्यारे पति आनंद आहूजा के साथ नजर आ रही हैं।

Sonam Kapoor Share Unseen Picture

सोनम ने शेयर की अनदेखी तस्वीर

दरअसल, 29 दिसंबर 2023 को सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और पति आनंद की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में सोनम और आनंद सड़को पर घूमते नजर आ रही हैं। दोनों ने हाथ में छाता पकड़ा हुआ है और पीछे मुड़कर कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा, ”मैं आपको याद कर रही हूं और इसे भी। आई लव यू। अब मिलने का इंतजार नहीं होता।”

Sonam Kapoor Share Unseen Picture

सोनम-आनंद ने 2018 में की थी शादी

सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। यह शादी उस समय में बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। इसके बाद सोनम ने साल 2022 में अपने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम वायू है। बता दें कि सोनम इन दिनों अपने प्रोफेशनल कामों के कारण अपने पति आनंद आहूजा के साथ नहीं रह रही हैं, लेकिन सोनम के कैप्शन को देखकर लगता है कि दोनों जल्द मिलने वाले हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें