Sonam Bajwa: सोनम बाजवा ने साधा स्टार किड्स पर निशाना, कहा – कभी भी करण जौहर के घर जा सकते हैं कुछ बॉलीवुड एक्टर्स

Sonam Bajwa: अभिनेत्री सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) इन दिनों काफी सूर्खियों में हैं. सोनम की फिल्म ‘गुड्डी गुड्डी छा’ जल्दी ही पंजाबी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है. पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्सट्रेसेस में शामिल सोनम बाजवा ने बॉलीवुड में भी अपने लिए खास जगह बना ली है. हालांकि

By ·

Sonam Bajwa: अभिनेत्री सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) इन दिनों काफी सूर्खियों में हैं. सोनम की फिल्म ‘गुड्डी गुड्डी छा’ जल्दी ही पंजाबी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है. पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्सट्रेसेस में शामिल सोनम बाजवा ने बॉलीवुड में भी अपने लिए खास जगह बना ली है. हालांकि सोनम इन दिनों बी-टाउन से काफी खफा चल रही हैं.

सोनम के अनुसार कई बॉलीवुड एक्टर्स का बड़े-बड़े फिल्म मेकर्स से डॉयरेक्ट कॉनटेक्ट होता है. वहीं सोनम खुद के लिए भी ऐसा ही मौका चाहती हैं. हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान जब सोनम बाजवा से सवाल पूछा गया कि, क्या कोई ऐसी चीज है जो वो सारा अली खान और अनन्या पांडे जैसी नई एक्ट्रेसेस से चुराना चाहती हैं. जिसके जवाब में सोनम ने कहा कि, कुछ भी नहीं, ये कभी भी करण जौहर के घर में जाकर फिल्में डिसकस कर सकती हैं और तुरंत ऑडिशन भी दे सकती हैं. अगर मुझे ऐसा मौका मिल जाए तो क्या बात होगी.

ये भी पढ़ें – एयरपोर्ट पर शाहरुख़ के साथ सेल्फी ले रहा था फैन, एक्टर ने मारा धक्का, VIDEO देख भड़के लोग

बता दें कि, सोनम बाजवा को वरुण धवन स्टारर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में सिप सिप 2.0 गाने पर परफॉर्म करने का ऑफर दिया गया था. मगर फिल्म की रिलीजिंग के साथ सोनम को पता चला कि, उनके गाने को फिल्म से रिमूव कर दिया गया है. जिसके चलते सोनम बॉलीवुड से नाराज हैं. हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान सोनम ने कहा था कि, मुझे इस बात का बहुत बुरा लगा था. लेकिन इससे मैंने एक बात सीख ली है कि अब बिना सोचे समझे फैसला नहीं लेना है.

गौरतलब है कि, सोनम बाजवा जल्दी ही अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी में नजर आएंगी. इस फिल्म में अक्की के अलावा दिशा पटनी, नोरा फतेही, मौनी रॉय जैसी बी-टाउन की कई हसीनाएं मौजूद रहेंगी.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें