OMG! फेवरेट क्रिकेटर का नाम पूछने पर सुनील शेट्टी ने दिया शॉकिंग जवाब, लिस्ट में नहीं शामिल है दामाद के एल राहुल का नाम

Suniel Shetty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी आथिया शेट्टी ने इसी साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल ने शादी की थी. वहीं दामाद के एल राहुल से सुनील शेट्टी की बॉन्डिंग भी बेहद खास है. सुनील शेट्टी अक्सर के एल राहुल के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा क

By Sakshi Pandey · 5/11/2023

Suniel Shetty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी आथिया शेट्टी ने इसी साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल ने शादी की थी. वहीं दामाद के एल राहुल से सुनील शेट्टी की बॉन्डिंग भी बेहद खास है. सुनील शेट्टी अक्सर के एल राहुल के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हैं. वहीं मैच से पहले सुनील शेट्टी के एल राहुल को ऑल द बेस्ट कहना नहीं भूलते हैं. हालांकि एक इवेंट के दौरान जब सुनील शेट्टी ने उनके पंसदीदा क्रिकेटर का नाम पूछा गया. तो उनके जवाब ने सभी को हैरान करके रख दिया.

दरअसल सुनील शेट्टी हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में पहुंचे थे. जहां रिपोर्टर्स ने उनसे पूछा कि, उनका फेवरेट क्रिकेटर कौन है. आमतौर पर सभी को उम्मीद थी कि सुनील शेट्टी दामाद के एल राहुल का ही नाम लेंगे. मगर उन्होंने फौरन विराट कोहली का नाम लेकर सभी को शॉक कर दिया. सुनील शेट्टी ने कहा कि, उनके सबसे पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली हैं.

सुनील का कहना था कि, आज के वक्त में मेरे फेवरेट क्रिकेटर निश्चित रुप से विराट कोहली ही हैं. वो चेसिंग के मास्टर हैं. जब आप घर पर होते हैं तो पहली चीज आपको धक-धक महसूस नहीं होती है.

वहीं के एल राहुल के बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी कहते हैं कि, के एल मेरे बेटे हैं. जब परिवार की बात हो आप उन्हें लेकर नहीं बोल सकते हैं.

बता दें कि, सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 को के एल राहुल के साथ सात फेरे लिए थे. दोनों पिछले साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. ऐसे में शादी के बाद से जहां दोनों कपल्स सूर्खियां बटोरते हैं. तो वहीं ससुराल के साथ भी के एल राहुल के रिश्ते काफी अच्छे हैं.

ये भी पढ़ें –  रिलीजिंग से पहले खुला टाइगर 3 का सबसे बड़ा सस्पेंस, पठान ही नहीं बल्कि कबीर की भी होगी फिल्म में एंट्री!

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full