दीपिका पादुकोण को अपना प्रतिद्वंदी मानती हैं आलिया? करण जौहर के शो में एक्ट्रेस ने किया खुलासा

शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने करीना कपूर से दीपिका को लेकर सवाल पूछा। निर्देशक ने बेबो से पूछा कि क्या वह दीपिका को अपना प्रतिद्वंदी मानती हैं? Koffee With Karan Season 8: करण जौहर के चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण 8' के इस बार के एपिसोड में आलिया भट्ट [...]

By Shaikh Almina · 16/11/2023

शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने करीना कपूर से दीपिका को लेकर सवाल पूछा। निर्देशक ने बेबो से पूछा कि क्या वह दीपिका को अपना प्रतिद्वंदी मानती हैं?

Koffee With Karan Season 8: करण जौहर के चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ के इस बार के एपिसोड में आलिया भट्ट और करीना कपूर पहुंचीं। ननद-भाभी की जोड़ी से करण जौहर ने कई दिलचस्प सवाल पूछे। शो के रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिस पर करीना कपूर हैरान रह गईं। यह सवाल दीपिका पादुकोण से जुड़ा था। इस सवाल पर आलिया भट्ट ने जवाब दिया और काफी दिलचस्प जवाब दिया।

सवाल सुनकर चौंक गईं करीना

शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने करीना कपूर से दीपिका को लेकर सवाल पूछा। निर्देशक ने बेबो से पूछा कि क्या वह दीपिका को अपना प्रतिद्वंदी मानती हैं? इस पर करीना काफी हैरान हुईं और कहा कि क्या इस सवाल का उनके लिए कुछ महत्व है? करीना ने चौंकते हुए कहा, ‘मैं?’ नहीं! मेरे ख्याल से यह आलिया के रैपिड फायर के दौरान उनके लिए सवाल है। मेरे लिए नहीं’। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘मुझसे यह सवाल क्यों पूछा जा रहा है?’ इसके बाद आलिया और करीना दोनों ही अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

आलिया भट्ट ने दिया जवाब

शो में आलिया भट्ट ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘नहीं बिल्कुल भी नहीं। वह मेरी प्रतिद्वंदी क्यों होंगी? वह (दीपिका) मेरी सीनयर हैं। हमारे बीच कोई कॉम्पटीशन नहीं है’। आलिया भट्ट ने अपने रैपिड फायर सेगमेंट के दौरान दीपिका पादुकोण की ऑनस्क्रीन उपस्थिति पर कमेंट किया और कहा कि जब वह स्क्रीन पर आती हैं तो लोग बस देखते रह जाते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full