सोहेल खान की जमकर हो रही थी पिटाई, भाई सलमान ने जाकर बचाई थी जान

सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान के भाईयों की तिकड़ी बाॅलीवुड में काफी फेमस है। तीनों ही बाॅलीवुड के बिगस्टे स्टार में से एक माने जाते हैं। तीनों ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। तीनों भाईयों की कई किस्से भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सलमान और [...]

By ·

सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान के भाईयों की तिकड़ी बाॅलीवुड में काफी फेमस है। तीनों ही बाॅलीवुड के बिगस्टे स्टार में से एक माने जाते हैं।  तीनों ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। तीनों भाईयों की कई किस्से भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सलमान और सोहेल से जुड़ा एक किस्सा वायरल हुआ था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

सलमान ने बचाया अपने भाई को

दरअसल एक बार सोहेल खान की जमकर पिटाई हो रही थी। उनको सलमान खान ने बचाया था। सोहेल खान का ये किस्सा सलमान ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में सभी के साथ शेयर किया था। एक्टर ने बताया था कि, एक बार एक आदमी उनके घर के समाने गालियां दे रहा था। जिसे देख सोहेल काफी गुस्सा हो गया औऱ उसे रोकने के लिए वहां पहुंच गया।

सलमान ने आगे कहा कि, जब वो वहां गया, तो ये नहीं जानता था कि उसके साथ कई और लोग भी वहां मौजूद है. इसलिए जैसे ही सोहेल ने उसे कुछ कहा, उन लोगों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस भी मौके पर पहुंची थी

सलमान ने बताया कि, जब घर के बाहर से लड़ाई की आवाजें आनी शुरू हुई तो फिर मैं वहां सोहेल को बचाने पहुंचा और फिर उन लोगों का पीटकर वहां से भगा दिया।बता दें कि इस लड़ाई में सलमान खान का बचाव करने के पुलिस भी वहां पहुंची थी। सलमान खान अपने भाईयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ बहुत गहरा बॉन्ड शेयर करते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें