तो इस वजह से लिया था Aamir Khan ने बॉलीवुड से ब्रेक, कहा- ‘सब मजाक बनाते हैं…’
Aamir Khan Latest Interview: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर आमिर खान काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, इसका कारण उनकी कोई अपकमिंग फिल्म नहीं, बल्कि फिल्मों से उनका ब्रेक लेना है। हाल ही में, एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि उन्होंने फिल्मो
Aamir Khan Latest Interview: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर आमिर खान काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, इसका कारण उनकी कोई अपकमिंग फिल्म नहीं, बल्कि फिल्मों से उनका ब्रेक लेना है। हाल ही में, एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि उन्होंने फिल्मों से ब्रेक क्यों लिया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि उनके इस फैसले पर कैसे उनके रिश्तेदार उनका मजाक बनाते हैं।
Aamir Khan का बनता है मजाक
हाल ही में, आमिर खान शोभा डे के बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। जहां उन्होंने फिल्मों और फिल्मों से ब्रेक लेने के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उनके इस फैसले का मजाक बनाया जाता है। उन्होंने बताया, ”मेरा मजाक बनाया जाता है। मुझसे ये कहा जाता है कि आप फिल्में करते कहां है, जो फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि देखिए कैसे अब मेरा दिमाग लोगों की बातों पर है। इससे पहले मेरा दिमाग बस मेरी फिल्मों पर रहता था।”
क्यों लिया आमिर ने फिल्मों से ब्रेक?
आगे इस बातचीत में आमिर ने बताया, ”जब मैं अपनी फिल्मों पर काम करता था, तो मैं बिल्कुल खो जाता था, इस बात का मुझे होश ही नहीं रहता था कि मैंने कहां हूं क्या कर रहा हूं। मुझे इसके अलावा कुछ नजर नहीं आता था। इसलिए मैंने ये फैसला लिया। मैं फिल्म ‘चैंपियन’ में नजर आने वाला था, लेकिन में ब्रेक लेना चाहता था, तो मैंने यह फिल्म नहीं की। इसका कारण बस मेरा परिवार और मेरे बच्चे थे क्योंकि मैं उनके साथ समय बिताना चाहता था।
Aamir Khan का वर्क फ्रंट
आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह आखिरी बार फिल्म ‘लाल चिंह चड्ढा’ में एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ नजर आए थे। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।