OMG 2: ‘अक्षय कुमार को थप्पड़ मारो और जीतो 20 लाख रुपए!’ OMG 2 में अक्षय के किरदार से नाराज लोगों ने रखा इनाम

OMG 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म OMG 2 को लेकर सूर्खियों में है. ये फिल्म 11 अगस्त को गदर 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. वहीं फिल्म में अक्षय शिव दूत के किरदार में नजर आ रहे हैं. हालांकि अक्षय का रोल देखने के बाद कई लोगों का गुस्सा फूट [...]

By Sakshi Pandey · 12/8/2023

OMG 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म OMG 2 को लेकर सूर्खियों में है. ये फिल्म 11 अगस्त को गदर 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. वहीं फिल्म में अक्षय शिव दूत के किरदार में नजर आ रहे हैं. हालांकि अक्षय का रोल देखने के बाद कई लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. वहीं कुछ लोगों ने तो अक्षय को थप्पड़ मारने के बजाए 10-10 लाख रुपए का इनाम भी रख दिया है.

आगरा के हिन्दू संगठन ने ये घोषणा की है. उनका मानना है कि, फिल्म में अक्षय ने भगवान शिव का मजाक उड़ाया है. जिससे हिंदू धर्म को काफी ठेस पहुंची है. ऐसे में इस संगठन ने फिल्म के सभी पोस्टरों को जला दिया है. साथ ही उन्होंने फिल्म के लीड कलाकार अक्षय कुमार को चांटा मारने के बदले में 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया है. यही नहीं, संगठन प्रमुख ने यहां तक दावा किया है कि, अक्षय के ऊपर थूकने के लिए भी 10 लाख रुपए दिए जाएंगे.

राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष गोविंद परशार के अनुसार, फिल्म में भगवान शिव ने बूट पहने हैं, कचौड़ी खरीदकर खा रहे हैं और गंदे पानी में स्नान कर रहे हैं. इन सभी चीजों ने भगवान की इमेज को नुकसान पहुंचाया है. मेकर्स ने हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है. इसलिए हमने अक्षय कुमार के खिलाफ ये इनाम रखा है.

हालांकि अक्षय के फैंस को फिल्म काफी पसंद आ रही है. OMG 2 देखने के बाद फैंस अक्षय के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम के किरदार की जमकर सराहना कर रहे हैं. ऐसे में एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, निंदा तो सब तब करेंगे जब तुम जिंदा हो, मरने के बाद तो सब तारीफ ही करेंगे.

बता दें कि, पहले दिन फिल्म 10 करोड़ की कमाई की है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म बड़े पर्दे पर बेहतर कलेक्शन करने में कामयाब होगी या फिल्म को लेकर विवाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा.

ये भी पढ़ें – गदर 2 देखने के बाद दर्शकों ने दिया ऐसा रिएक्शन, उत्कर्ष शर्मा ने बताया क्या है फिल्म में स्पेशल

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full