Sidharth Shukla Birthday: 40 साल की उम्र में हासिल किया स्टार्डम और फिर दुनिया को हमेशा के लिए कह दिया अलविदा

Sidharth Shukla Birthday: छोटे पर्दे के सबसे चहेते कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला बेशक अब हमारे बीच में नहीं हैं. मगर सिद्धार्थ की फैन फॉलोइंग आज भी कम नहीं हुई है. आज सिद्धार्थ की बर्थ एनिवर्सरी (Sidharth Shukla Birthday) है. महज 40 साल की उम्र में जिंदगी का साथ छोड़ने वाले सिद्धार्थ न

By Sakshi Pandey · 12/12/2023

Sidharth Shukla Birthday: छोटे पर्दे के सबसे चहेते कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला बेशक अब हमारे बीच में नहीं हैं. मगर सिद्धार्थ की फैन फॉलोइंग आज भी कम नहीं हुई है. आज सिद्धार्थ की बर्थ एनिवर्सरी (Sidharth Shukla Birthday) है. महज 40 साल की उम्र में जिंदगी का साथ छोड़ने वाले सिद्धार्थ ने बेहद कम समय में स्टार्डम हासिल कर लिया था. छोटे पर्दे पर सभी के फेवरेट बनने से लेकर बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने तक सिद्धार्थ की छोटी सी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी जैसी थी.

इंटीरियर डिजाइनर से बने मॉडल

सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में ही हुआ था. वहीं सिड ने बतौर इंटीरियर डिजाइनर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. हालांकि सिद्धार्थ की पर्सनालिटी में लोगों को अक्सर एक मॉडल या एक्टर नजर आता था. लिहाजा उन्होंने मॉडलिंग करने का फैसला किया. जिसके बाद सिद्धार्थ को 2005 में वर्ल्ड बेस्ट मॉडल के खिताब से भी नवाजा गया था.

छोटे पर्दे पर की एंट्री

मॉडलिंग में पहचान बनाने के बाद सिद्धार्थ ने 2008 में छोटे पर्दे के मशहूर शो ‘बाबुल का अंगना छूटे ना’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. हालांकि सिद्धार्थ को असली पहचान कलर्स टीवी के मशहूर शो ‘बालिका वधू’ से मिली थी. जिसके बाद सिड ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

रिएलिटी शोज में की शिरकत

सिद्धार्थ शुक्ला ने छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में अपनी एक्टिंग का जादू चलाया था. जिसके बाद उन्होंने रिएलिटी शोज में हिस्सा लेने का फैसला किया. इस दौरान सिद्धार्थ ने डांस शो झलक दिखला जा, खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 13 में शिरकत की. वहीं हर रिएलिटी शो में सिड ने फैंस का दिल जीत लिया. यही नहीं उन्होंने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली थी.

बड़े पर्दे पर किया डेब्यू

सिद्धार्थ शुक्ला ने बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर मूवी हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी अहम रोल निभाया था. फिल्म में सिड का किरदार वरुण धवन पर भी भारी पड़ता दिखाई दे रहा था. हालांकि 2 सितंबर 2021 को दिल दा दौरा पड़ने के कारण सिद्धार्थ ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full