Exclusive: शादी का वीडियो पोस्ट करने के सख्त खिलाफ थे सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण के शो में बताई वजह, जाने किसके कहने पर सिड ने शेयर की Video

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा अडवाणी को बॉलीवुड के बेस्ट पावर कपल्स में गिना जाता है. दोनों कपल्स ने राजस्थान के उदयपुर में रॉयल शादी की थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हुआ था. हालांकि सिद्धार्थ इस वीडियो को फैंस के साथ शेयर नहीं

By Sakshi Pandey · 23/11/2023

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा अडवाणी को बॉलीवुड के बेस्ट पावर कपल्स में गिना जाता है. दोनों कपल्स ने राजस्थान के उदयपुर में रॉयल शादी की थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हुआ था. हालांकि सिद्धार्थ इस वीडियो को फैंस के साथ शेयर नहीं करना चाहते थे. जिसका खुलासा खुद सिड ने कॉफी विद करण सीजन 8 में किया है.

करण के शो में पहुंचे स्टूडेंट्स

स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर की सुपरहिट जोड़ी वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने छोटे पर्दे के मशहूर शो कॉफी विद करण में शिरकत की है. जिसका प्रोमो करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है. इस एपिसोड में वरुण और सिद्धार्थ मस्ती और धमाल के साथ-साथ कई राज खोलते भी दिख रहे हैं. इसी कड़ी में सिद्धार्थ ने बताया कि वो अपनी शादी का वायरल वीडियो पोस्ट करने के बिल्कुल खिलाफ थे.

शेरशाह की रियल लाइफ लव स्टोरी

शो के दौरान करण जौहर ने सिद्धार्थ से सवाल किया कि, “पर्दे की प्रेम कहानी असल जिंदगी की लव स्टोरी बन गई. जैसे शेरशाह का रोमांस सचमुच सामने आ गया हो. और उस समय जब आप रैंप पर खड़े थे. कियारा ने उधर से इशारा किया और आपने उसका जवाब दिया. वो काफी वायरल हो गया था.” जिसके जवाब में सिद्धार्थ ने कहा कि, इसका श्रेय को मनीष मल्होत्रा और अपनी पत्नी कियारा अडवाणी को देना चाहेंगे.

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

सिड का रिएक्शन

सिद्धार्थ ने कहा कि, “ये पहले से प्लान नहीं किया था. मैं वीडियो रिलीज करने के पूरी तरह खिलाफ था. लेकिन इसका क्रेडिट मनीष मल्होत्रा और कियारा को जाता है. जिन्होंने मुझे समझाया कि, इसे फैंस के साथ शेयर करना चाहिए. वरना मुझे लग रहा था कि ये वीडियो काफी हद तक जबरदस्ती जैसा लगेगा और इसमें रियल फीलिंग नहीं आएगी.” हालांकि सिद्धार्थ और कियारा के इस वीडियो ने लोगों को फिल्म शेरशाह की याद दिला दी. जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया था.

ये भी पढ़ें – सलमान खान अपने पास नहीं रखते फूटी कौड़ी, पैसों के लिए पिता सलीम खान के आगे फैलाते हैं हाथ, फैंस से कहा – आप ना करें ये गलती…

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full