Sidharth-Kiara के लग गई मेहंदी-सज गया मंडप, सामने आया खूबसूरत वीडियो
Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड के मोस्ट फेवेरट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी का सभी बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कल यानी 6 फरवरी 2023 को कपल के हाथों में मेंहदी भी लग चुकी है और मंडप भी सज चुका है। अब फैंस कपल की शादी की पहली तस्वीर का [.
Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड के मोस्ट फेवेरट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी का सभी बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कल यानी 6 फरवरी 2023 को कपल के हाथों में मेंहदी भी लग चुकी है और मंडप भी सज चुका है। अब फैंस कपल की शादी की पहली तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं। जी हां, कपल आज यानी 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे। Also Read: Govinda ने लगाए थे Salman Khan पर गंभीर आरोप, कहा- ‘मुझे रिप्लेस किया गया…’
ग्रैंड होगी कियारा-सिद्धार्थ की शादी
कपल आज शाही अंदाज में शादी (sidharth malhotra wedding) करने वाला है। दोनों की ग्रैंड वेडिंग में परिवार (sidharth malhotra family) और करीबी लोग शामिल होंगे। इस शादी में मेन्यू से लेकर वेन्यू तक हर एक चीज बेहद खास है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिससे यह साफ है कि दोनों की शादी वाकई बेहद (kiara advani father) यादगार होने वाली है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि संगीत नाइट के लिए सूर्यगढ़ पैलेस को गुलाबी रंग में सजाया गया है। गुलाबी रंग में रंगे सूर्यगढ़ पैलेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। Also Read: Sidharth-Kiara की संगीत नाइट का वीडियो आया सामने, एक साथ डांस करता दिखा कपल
शादी से पहले कियारा-सिद्धार्थ को लगेगी हल्दी
बता दें कि शादी से पहले कियारा और सिद्धार्थ (sidharth malhotra and kiara advani wedding) को हल्दी लगेगी, जिसके बाद कपल जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस की बावड़ी में शाही अंदाज में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। वहीं, इनकी शादी में परिवार (kiara advani family) के अलावा बॉलीवुड की कुछ जानी-मानी हंस्तियां शामिल होने वाली है, जिनमें करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स हैं कि कपल की शादी में आज अंबानी परिवार भी पहुंचेगा और शादीशुदा जोड़े को अपनी ब्लेसिंग देगा। Also Read: Akshay Kumar पर भड़के लोग, भारत के नक्शे पर जूता रखने पर कहा- ‘थोड़ी तो रिस्पेक्ट करो…’