Yoddha: ‘शेरशाह’ के बाद ‘योद्धा’ बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, नए पोस्टर मे दिखा धांसू अवतार, पढ़ें डिटेल्स

Yoddha Movie: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी की ब्लॉक बस्टर फिल्म शेरशाह को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. जहां एक तरफ फिल्म ने बड़े पर्दे पर शानदार कमाई की थी. तो वहीं सिड और कियारा की ऑन स्क्रीन जोड़ी रियल लाइफ कपल्स में तब्दील हो गई थी. कैप्टन विक्रम बत्रा के रोल में सिद

By Sakshi Pandey · 7/11/2023

Yoddha Movie: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी की ब्लॉक बस्टर फिल्म शेरशाह को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. जहां एक तरफ फिल्म ने बड़े पर्दे पर शानदार कमाई की थी. तो वहीं सिड और कियारा की ऑन स्क्रीन जोड़ी रियल लाइफ कपल्स में तब्दील हो गई थी. कैप्टन विक्रम बत्रा के रोल में सिद्धार्थ के किरदार ने लोगों का दिल जीत लिया था. ऐसे में फैंस सिड को फिर से वर्दी में देखने को बेताब थे. मगर फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है. सिद्धार्थ की अपकमिंग फिल्म योद्धा (Yoddha Movie) का पोस्टर रिलीज हो गया है. जिसमें सिद्धार्थ ने एक बार फिर से एक्शन हीरो बनकर पर्दे पर कमबैक किया है.

सिद्धार्थ ने शेयर किया पोस्टर

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म योद्धा के दो पोस्टर शेयर किए हैं. पहले पोस्टर में सिद्धार्थ हाथों में बंदूक लिए कमांडो की ड्रेस में नजर आ रहे हैं. वहीं सिद्धार्थ के करीब एक प्लेन भी देखने को मिल रहा है. इसके कैप्शन में सिड ने लिखा, एक कमांडो, एक हाइजैक और अनगिनित रहस्य.

तो वहीं फिल्म के दूसरे पोस्टर में सिद्धार्थ घायल और खून में लिपटे दिखाई दे रहे हैं. इसके बावजूद सिद्धार्थ आंखों में गुस्सा लिए फाइटिंग सीन कर रहे हैं. इस पोस्टर को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा, अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए फुल एक्शन और थ्रिलर देखने के लिए. 15 मार्च 2014 को योद्धा आ रही है.

कियारा अडवाणी और फैंस का रिएक्शन

सिद्धार्थ को योद्धा के अवतार में देखकर पत्नी कियारा अडवाणी ने भी मजेदार रिएक्शन दिया है. सिड की पोस्टर पर कमेटं करते हुए कियारा ने सिर्फ ‘उफ्फ’ लिखा और इसके साथ आग वाली इमोजी भी लगाई हैं. इसके अलावा सिड के फैंस ने भी पोस्टर की खूब तारीफ की है. ऐसे में एक फैन ने लिखा, क्या लुक है यार. तो वहीं दूसरे ने लिखा, मुझे फिर से इंतजार करना पड़ेगा. वहीं अन्य यूजर ने लिखा, सुपर एक्साइटेड.

योद्धा की रिलीजिंग डेट

फिल्म योद्धा की रिलीजिंग डेट एक बार पोस्टपोन हो चुकी है. खबरों की माने तो फिल्म को जल्दी रिलीज करना था. मगर मेकर्स ने फिल्म की रिलीजिंग डेट आगे बढ़ा दी है. अब ये फिल्म 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें – सलमान खान के जन्मदिन पर रिलीज होगी बियॉन्ड द स्टार, डॉक्यूमेंट्री में खुलेंगे भाईजान की जिंदगी के कई अनसुने राज

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full