Yodha Teaser: योद्धा का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, Full- On एक्शन करते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा की मचअवेटेड फिल्म ‘योद्धा' का दमदार टीजर रिलीज हो गया है. Yoddha Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) हाल ही में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की पुलिस फोर्स (Poilce Force) में नजर आए थे, जिसमें वो दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे थे. ऐसे में अब ए

By Shaikh Almina · 19/2/2024

सिद्धार्थ मल्होत्रा की मचअवेटेड फिल्म ‘योद्धा’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है.

Yoddha Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) हाल ही में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की पुलिस फोर्स (Poilce Force) में नजर आए थे, जिसमें वो दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे थे. ऐसे में अब एक्टर के फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है, दरअसल सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ (Yodha) का टीजर हाल ही में सामने आया है जिसने हर तरफ हंगामा मचा दिया है. इस टीजर के साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है और खास बात ये है कि इस पोस्टर रिलीज ने इतिहास रच दिया क्योंकि इसे 13,000 फीट की ऊंचाई पर हवा में लहराया गया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी रही थी. तो चलिए जानते हैं कैसा है फिल्म का टीजर?

अब योद्धा बनकर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

https://www.instagram.com/reel/C3hUg1BN_oO/?igsh=MWk3ZHJlbXJrcHFoZA==

सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछले लंबे समय से अपनी मचअवेटेड फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर लॉन्च किया गया था और अब टीजर सामने आता ही हंगामा मच गया है. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा है कि ‘हमने उड़ान भर दी है.. आप सभी इस हाई ओक्टेन ड्रामा के एक्शन के लिए तैयार हो जाइए…’ बता दें कि ये फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

प्लेन हाईजैक पर आधारित है फिल्म

सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी ‘योद्धा’ का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं और इसकी घोषणा पिछले साल हुई थी. बता दें इमें सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार दिशा पाटनी के संग पर्दे पर नजर आएंगे. इसके साथ ही इसमें राशि खन्ना भी अहम भूमिका में नजर आएंगे और ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हौ जो एक प्लेन हाईजैक पर आधारित है.

आतंकवादियों से फिर मिलेंगे सिद्धार्थ

‘योद्धा’ एक प्लेन हाईजैक की कहानी पर आधारित फिल्म है. फिल्म में दिखाया जाएगा कि प्लेन को आतंकवादियों द्वारा हाईजैक कर लिया जाता है. टीजर की शुरुआत प्लेन हैइजैक वाले सीन से होती है और प्लेन के अंदर अफरातफरी वाला माहौल, तब ऑफ-ड्यूटी सैनिक (सिद्धार्थ) पैसेंजर्स को आतंकवादियों से बचाने के लिए एक रणनीति तैयार करता है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full