सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी ढूंढ रहे हैं घर, शादी के बाद करेंगे गृह-प्रवेश!

Siddharth Malhotra-Kiara Advani: एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का इंडस्ट्री में एक मिशन नजर आ रहा है। वह खुद को एक्शन हीरो बनते देख रहे हैं। वहीं, कियारा आडवाणी रोमांटिक फिल्मों करने का प्रयास कर रही हैं। पिछले कुछ दिनों से सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी को लेकर खबरे आ रही हैं कि दोनों श

By ·

Siddharth Malhotra-Kiara Advani: एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का इंडस्ट्री में एक मिशन नजर आ रहा है। वह खुद को एक्शन हीरो बनते देख रहे हैं। वहीं, कियारा आडवाणी रोमांटिक फिल्मों करने का प्रयास कर रही हैं। पिछले कुछ दिनों से सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी को लेकर खबरे आ रही हैं कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फरवरी के महीने में दोनों राजस्थान के पैलेस में सात फेरे लेंगे। लेकिन हाल ही में जब सिद्धार्थ मल्होत्रा से कियारा संग शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उनका कहना था कि उन्हें खुद नहीं पता है और न ही उन्हें किसी ने इनवाइट किया है। वह खुद यह अफवाहें पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही सिद्धार्थ ने फैन्स से गुजारिश की है कि वह उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर नहीं, बल्कि प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बज क्रिएट करें।

Siddharth Malhotra-Kiara Advani

सिद्धार्थ-कियारा ढूंढ रहे घर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवामी तभी से खबरों में आए हुए हैं, जबसे दोनों ‘कॉफी विद करण 7’ में आए। दोनों ने ही रिलेशनशिप में होने को लेकर फैन्स को हिंट दिया था। तभी से दोनों की शादी को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। अब बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में एक इनसाइडर ने बताया है कि दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, डेट्स अब तक कुछ भी फाइनल नहीं हो पाई हैं। कपल, इस समय अपने करियर पर फोकस कर रहा है। दोनों का ही करियर इस समय पीक पर है। फिल्म ‘शेरशाह’ के बाद से तो सिद्धार्थ की किस्मत चमक गई है। वहीं, कियारा भी काफी अच्छा काम कर रही हैं। यहां तक कि दोनों घर भी खरीदने का सोच रहे हैं। शादी के बाद दोनों उसी घर में शिफ्ट होंगे, लेकिन उससे पहले गृह- प्रवेश कर लेंगे। अभी तो दोनों के लिए काम प्रायॉरिटी पर है।

Siddharth Malhotra-Kiara Advani

कियारा आडवाणी को लेकर बात करें, तो कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह लाल रंग के शादी के जोड़े में नजर आई थीं। यह एक ब्रैंड शूट था, जिसे कियारा ने किया है। इस ब्रैंड के लिए कहा जाता है कि जिस भी बड़े सेलेब की शादी होने वाली होती है। वह अपने ऐड के जरिए उसे प्रमोट करता है। कियारा से पहले आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा के साथ भी यही हुआ था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर बात करें, तो एक्टर जल्द ही रश्मिका मंदाना संग फिल्म ‘मिशन मजनू’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इसके अलावा सिद्धार्थ के पास रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। पहली बार इस वेब सीरीज में शिल्पा शेट्टी बतौर पुलिस की भूमिका में नजर आने वाली हैं। साथ ही इसमें विवेक ऑबरॉय भी लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘सत्या प्रेम की कथा’ में नजर आने वाली हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें