कियारा आडवाणी ने दिवाली की दी बधाई, पति सिद्धार्थ को बताया- प्यार और रोशनी…शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की यह दिवाली है. दोनों ही इस दिवाली को परिवार के साथ दिल्ली में सेलिब्रेट कर रहे हैं. Kiara Advani - Siddharth Malhotra: सेलिब्रिटी कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​शादी के बाद अपनी पहली दिवाली एक साथ मना रहे हैं. दिवाली

By ·

शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की यह दिवाली है. दोनों ही इस दिवाली को परिवार के साथ दिल्ली में सेलिब्रेट कर रहे हैं.

Kiara Advani – Siddharth Malhotra: सेलिब्रिटी कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​शादी के बाद अपनी पहली दिवाली एक साथ मना रहे हैं. दिवाली के दिन यानी रविवार को कियारा आडवाणी ने अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों के साथ कियारा ने फैन्स को दिवाली की बधाई दी.

कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ”मेरे प्यार और रोशनी. आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.” इन तस्वीरों में सिद्धार्थ और कियारा एथनिक आउटफिट पहने हुए रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. सिद्धार्थ ने काले रंग का कढ़ाई वाला कुर्ता पहना है तो वहीं कियारा ने गोल्डन कलर का खूबसूरत लहंगा पहना है.

https://www.instagram.com/p/CzidVtWPOhM/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

फैन्स कर रहे जमकर तारीफ

कियारा आडवाणी के पोस्ट पर फैन्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं. डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी कियारा के पोस्ट पर कमेंट किया है. उन्होंने शादी के बाद कियारा और सिद्धार्थ को पहली दिवाली की बधाई दी है.

दिल्ली में परिवार के संग दिवाली मना रहे सिद्धार्थ-कियारा

बता दें कि सिद्धार्थ-कियारा शनिवार को अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए दिल्ली पहुंचे. सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी. दोनों को फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था.

वर्क फ्रंट पर सिद्धार्थ और कियारा

अगर काम की बात करें तो सिद्धार्थ अपनी आगामी फिल्म ‘योद्धा’ में दिखाई देंगे. इसके अलावा, वह आगामी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू भी करेंगे. रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस सीरीज में विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं और यह विशेष रूप से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. दूसरी ओर, कियारा ‘आरआरआर’ अभिनेता राम चरण के साथ आगामी ‘गेम चेंजर’ और ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ में दिखाई देंगी.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें