Sidharth Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा की हुईं कियारा आडवाणी, वीडियो आया सामने

Siddharth-Kiara Wedding: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल शादी के बंधन में बंध गए। जी हां, सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी आखिरकार पति-पत्नी बन गए हैं। 7 फरवरी 2023 को कपल ने शुभ मुहूर्त पर सात फेरे लिए। हालांकि, अभी दोनों की तस्वीर सामने नहीं आई हैं, लेकिन फैंस

By Team Khana Talkies · 7/2/2023

Siddharth-Kiara Wedding: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल शादी के बंधन में बंध गए। जी हां, सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी आखिरकार पति-पत्नी बन गए हैं। 7 फरवरी 2023 को कपल ने शुभ मुहूर्त पर सात फेरे लिए। हालांकि, अभी दोनों की तस्वीर सामने नहीं आई हैं, लेकिन फैंस शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी कपल के वेडिंग लुक को देखना चाहते हैं।

शादी के बाद का वीडियो आया सामने

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धार्थ और कियारा की शादी के बाद बैंड-बाजा बाराती पैलेस से बाहर आते दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो में सफेद रंग की घोड़ी पैलेस से बाहर आती दिखाई दे रही है। यह वहीं घोड़ी है जिस पर सिद्धार्थ अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे थे।

सिद्धार्थ- कियारा ने पहने मेचिंग आउटफिट

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा ने इस खास दिन पर सिल्वर कलर के आउटफिट पहने थे। एक्ट्रेस ने फेमस डिजाइनर मनीष का सिल्वर कलर का हैवी लहंगा पहना था, तो वहीं सिद्धार्थ मैचिंग शेरवानी में हैडसम लग रहे थे। हालांकि, अब हमें भी फैंस की तरह दोनों की शादी की तस्वीरों का इंतजार है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full