Sidharth Kiara शादी के बाद पहली बार हुए स्पॉट, कपल की केमिस्ट्री पर फैंस हुए फिदा
Sidharth Malhotra And Kiara Advani Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्र्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। शादी के बाद कपल को पहली बार एक साथ स्पॉट किया गया है,
Sidharth Malhotra And Kiara Advani Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्र्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। शादी के बाद कपल को पहली बार एक साथ स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वीडियो। Also Read: Rakhi Sawant ने किया अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, बताया पहले ही हो चुकी थी आदिल की शादी
सिद्धार्थ और कियारा का प्यारा अंदाज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान सिद्धार्थ कियारा के लिए कार का दरवाजा खोलते हुए दिख रहे हैं और वहां मौजूद पैपराजी उन्हें शादी के बधाई देते हैं। हालांकि, जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह थी कियारा और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री जिस पर सभी अपना दिल हार बैठे। Also Read: Nimrit के इविक्शन पर इस एक्ट्रेस का रिएक्शन आया सामने, बिग बॉस को बताया ‘चालाक’
सिद्धार्थ और कियारा ने शेयर की थीं वेडिंग पिक्चर्स
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शादी के बाद अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी वेडिंग पिक्चर्स को शेयर किया था। तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने लिखा था, ”अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है। हम अपनी आगे की जर्नी के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।” बताया जा रहा है कि ये कपल पहले दिल्ली में फिर मुंबई में रिस्पेशन देने वाला है। Also Read: जब Sara Ali Khan को पता चली थी पिता Saif Ali Khan की दूसरी शादी की बात, तो उठाया था ऐसा कदम