Singham Again: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनीं श्वेता तिवारी, खूफिया अफसर बनकर सिंघम अगेन में लेंगी एंट्री
Singham Again: बड़े पर्दे की सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम के सीक्वेल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली सिंघम अगेन इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. वैसे तो फिल्म की स्टार कास्ट का नाम पहले ही सामने आ चुका है. मगर खबरों की मानें
Singham Again: बड़े पर्दे की सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम के सीक्वेल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली सिंघम अगेन इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. वैसे तो फिल्म की स्टार कास्ट का नाम पहले ही सामने आ चुका है. मगर खबरों की मानें तो छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी भी रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म Singham Again का हिस्सा बनने जा रही हैं.
सिंघम अगेन में श्वेता तिवारी
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता ने इस बात का खुलासा किया है. रोहित शेट्टी ने इंडियन पुलिस फोर्स के बाद उन्हें सिंघम अगेन में भी कास्ट कर लिया है. यही नहीं श्वेता ने फिल्म में अपनी भूमिका से भी पर्दा उठा दिया है. श्वेता ने बताया कि, वो रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं. सिंघम अगेन में उनका स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिलेगा. इस फिल्म में श्वेता खूफिया अफसर का रोल अदा करेंगी. वहीं इंटेलिजेंस ऑफिसर के रुप में श्वेता बाजीराव सिंघम की मदद करती नजर आएंगी.
इंडियन पुलिस फोर्स में श्वेता
श्वेता तिवारी रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स का भी अहम हिस्सा हैं. फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. वहीं फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल निभा रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, विवेक ओबेरॉय, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह और ललित परिमू मुख्य भूमिका निभाएंगे. वहीं ये फिल्म 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
सिंघम अगेन
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सिंघम अगेन भी इसी साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी. इस फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और टाइगर श्रॉफ लीड रोल निभाएंगे. वहीं फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार का भी स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिलेगा. ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देती नजर आएगी.