देवर सलमान खान संग ‘मस्त मस्त दो नैन’ पर अरबाज की नई बीवी शूरा ने किया जमकर डांस, बेटे अरहान को खिलाया पहला केक
अरबाज खान और शूरा खान की शादी के कुछ मजेदार वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में शूरा अपने देवर सलमान खान के साथ उनके ही गाने ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन' पर जमकर डांस करती दिख रही हैं। इसके अलावा एक और शानदार वीडियो सबका दिल जीत रहा है, जिसमें शूरा केक काटकर [...]
अरबाज खान और शूरा खान की शादी के कुछ मजेदार वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में शूरा अपने देवर सलमान खान के साथ उनके ही गाने ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ पर जमकर डांस करती दिख रही हैं। इसके अलावा एक और शानदार वीडियो सबका दिल जीत रहा है, जिसमें शूरा केक काटकर सबसे पहले मलाइका के बेटे अरहान को खिला रही हैं।
Arbaaz Khan – Shura Khan: जॉर्जिया एंड्रियानी को करीब चार साल तक डेट करने के बाद अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग शादी रचा ली है। रविवार को बहन अर्पिता ने अरबाज के लिए शानदार आयोजन रखा, जहां फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे। अब इस शादी के फंक्शन से एक शानदार वीडियो सामने आया है जिसमें अरबाज की वाइफ शूरा सलमान खान के साथ ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ पर डांस करती दिख रही हैं। ये वीडियो वहां मौजूद मेहमानों का ही नहीं सोशल मीडिया पर भी सबका दिल लूट रहा है। इस वीडियो में अरबाज के बेटे अरहान भी डांस करते दिख रहे हैं।
#SalmanKhan Dancing on #TereMastMast at #ArbaazKhan’s Wedding!#SalmanKhan#Tiger3 #ArbaazKhanMarriage #Umang2023 #BeingHuman pic.twitter.com/NVzdkF51kI
— Aslam Khan (@BeingAslamkhaan) December 25, 2023
अरबाज खान और शूरा की शादी की ढेर सारी झलकियां सामने आ गई हैं और इन सबके बीच सलमान खान और शूरा का डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है। इस वीडियो में बीच में सलमान खान खड़े नजर आ रहे हैं और उनके चारों ओर शूरा, अरबाज के बेटे अरहान, रवीना टंडन ने उन्हें घेर रखा है।
‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ गाने पर सलमान संग शूरा ने किया डांस
इस वीडियो में सभी सलमान खान के गाने ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ और ‘दिल दिया गल्लां’ पर झूमते हुए दिख रहे हैं। बीच में सलमान अरबाज खान के बेटे अरहान से कुछ कहते भी हैं।
केक काटकर सबसे पहले शूरा ने मलाइका के बेटे अरहान को खिलाया
Latest: Inside videos of Megastar #SalmanKhan Enjoying himself at#ArbaazKhan Wedding!✨
— BALLU💫 (@LegendIsBallu) December 25, 2023
The way Salman was looking at the couple 😂 Good to see SK happy!🔥 #Tiger3 pic.twitter.com/TmJJMEsgtb
इसके अलावा इस शादी का एक और इनसाइड वीडियो सामने आया है जिसमें अरबाज और शूरा शादी के बाद केक कटिंग करते दिख रहे हैं। केक काटकर शूरा सबसे पहले केक का पीस अरबाज के बेटे अरहान को खिलाती हैं। शूरा का ये जेश्चर सबको खूब पसंद आ रहा है। इस शादी में अरहान भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
इसलिए ज़र्जिया से अरबाज का टूटा था रिश्ता
बता दें कि इससे पहले अरबाज जॉर्जिया को डेट कर रहे थे लेकिन हाल ही में दोनों के अलग होने की खबरें भी आईं। एक इंटरव्यू में ज़र्जिया ने बताया कि वह केवल 23 साल की थीं जब उन्होंने अरबाज को डेट करना शुरू किया। उन्होंने कहा था उनसे डेट की वजह से वो अपनी यंग लाइफ को खुलकर नहीं जी पा रही थीं। उन्होंने ये भी कहा था कि अरबाज को किसी से मिलने-जुलने में ये ऐसी किसी चीजों से कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन वो खुद ऐसा नहीं कर पा रही थीं।