2027 वर्ल्ड कप के बाद गिल होंगे भारत के कप्तान, पूर्व कोच ने किया दावा
शुभमन गिल अभी वनडे और टी20 में भारत के उपकप्तान हैं. और भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच ने कहा कि गिल ने अपनी जगह साबित की है. Shubman Gill Will be the New Captain: टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने शुभमन गिल को रोहित शर्मा के बाद भारत के अगले कप्तान [...]
शुभमन गिल अभी वनडे और टी20 में भारत के उपकप्तान हैं. और भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच ने कहा कि गिल ने अपनी जगह साबित की है.
Shubman Gill Will be the New Captain: टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने शुभमन गिल को रोहित शर्मा के बाद भारत के अगले कप्तान बताया है. श्रीलंका दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज पर गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. गिल को कई सीनियर खिलाड़ियों, जैसे हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को तरजीह देकर भारतीय क्रिकेट टीम का उपकप्तानी सौंपी गई.
गिल की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था. वहां भारत ने टी20 इंटरनैशनल सीरीज में 4-1 से जीत हासिल की थी. टीम को सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन इसके बाद टीम ने चारों मुकाबले जीते. गिल सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे. टीम ने पांच पारियों में 170 रन बनाए थे.
गिल और यशस्वी जायसवाल के हालिया प्रदर्शन पर बात करते हुए श्रीधर ने कहा कि इन दोनों ने वनडे और टी20 इंटरनैशनल में अपने सिलेक्शन को सही साबित किया है. उन्होंने आगे भी कहा कि गिल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी हो सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2027 के वर्ल्ड कप के बाद वह तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी कर सकते हैं.
India's former fielding coach R Sridhar said, "Shubman Gill is an all-format player and he would be the apprentice to captain Rohit Sharma in Tests and ODIs. I am sure India will see him as the captain post 2027 World Cup in all formats". (HT). pic.twitter.com/Cvcdt42Bar
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 6, 2024
हिदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘उनकी मौजूदा फॉर्म की बात करें या फिर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में उन्होने जो क्षमता दिखाई या वनडे सीरीज मे. मुझे लगता है कि इन दोनों ने टी20 इंटरनैशनल और टेस्ट में अपनी जगह पक्की कर रहे हैं. मेरी नजर में शुभमन गिल मेरी नजर में हर फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं. और मुझे लगता है कि वह वनडे और टेस्ट में रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं. मुझे यकीन है कि 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारत उन्हें कप्तान के रूप में देखेगा.’