जानिए कौन हैं कप्तानी में शुभमन गिल के रोल मॉडल, किस कप्तान को बताया अपना आदर्श!

युवाओं से सजी भारतीय क्रिकेट टीम ने शुभमन गिल की कप्तानी में जिंबाब्वे को उसके घर पांच मैच की टी20 सीरीज में 4-1 से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में हार के साथ सीरीज की शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद धमाकेदार वापसी करते हुए लगातार चार मैच [...]

By Shaikh Almina · 15/7/2024

युवाओं से सजी भारतीय क्रिकेट टीम ने शुभमन गिल की कप्तानी में जिंबाब्वे को उसके घर पांच मैच की टी20 सीरीज में 4-1 से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में हार के साथ सीरीज की शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद धमाकेदार वापसी करते हुए लगातार चार मैच जीतकर सीरीज का अंत किया। टीम इंडिया के कप्तान के रूप में शुभमन गिल कप्तानी के पहले टेस्ट में फर्स्ट डिवीजन में पास हो गए और भविष्य में टीम की कमान संभालने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी। सीरीज जीत के बाद गिल ने बताया है कि वो कप्तान के रूप में किसे अपना आदर्श मानते हैं?

शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए कप्तानी करियर की शुरुआत 4-1 के अंतर से जीत के साथ की है। हालांकि बतौर कप्तान करियर के पहले मैच में गिल को हार का मुंह देखना पड़ा था।

गिल ने टीम इंडिया में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2019 में रोहित शर्मा की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिलटन में की थी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। टी20आई डेब्यू के लिए गिल को दो साल लंबा इंतजार करना पड़ा और हार्दिक पांड्या की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में अपना पहला मैच जनवरी 2023 में खेला।

टीम इंडिया में 8 खिलाड़ियों की कप्तानी में खेले हैं गिल

शुभमन टीम इंडिया में सभी फॉर्मेट में 8 खिलाड़ियों विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, शिखर धवन, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेल चुके हैं।

आईपीएल में गिल को मिले हैं तीन कप्तान

आईपीएल में शुभमन गिल गुजरात टाइटन्स में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में और कोलकाता नाइट राइडर्स में दिनेश कार्तिक और इयोन मोर्गन की कप्तानी में खेल चुके हैं।

रोहित को मानते हैं कप्तानी में आदर्श

शुभमन ने कहा, सभी में वो क्वालिटी है जो कि आप उनसे सीख सकते हैं चाहे रोहित, माही, विराट या हार्दिक भाई सभी में सीखने वाली क्वालिटी हैं। मैं रोहित भाई की कप्तानी में सबसे ज्यादा खेला हूं। ऐसे में मैं उनसे सबसे ज्यादा सीखता हूं और प्रभावित हूं।

रोहित की कप्तानी में खेलने में आता है मजा

शुभमन गिन ने कहा है कि वो रोहित शर्मा से बतौर कप्तान बहुत प्रभावित हैं और उनकी कप्तानी में खेलने में उन्हें बहुत मजा आता है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full