Shubman Gill इस सारा को कर रहे हैं डेट!, एयरपोर्ट पर बातचीत करता दिखा कपल, Leak हुई फोटो

Shubman Gill Girlfriend: भारतीया क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) इन दिनों अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। खेल के मैदान पर शुभमन के फैंस उन्हें ‘सारा-सारा' के नाम से छेड़ते नजर आते हैं। हालांकि, लोग के मन में सवाल यह है कि शुभ

By Team Khana Talkies · 3/2/2023

Shubman Gill Girlfriend: भारतीया क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) इन दिनों अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। खेल के मैदान पर शुभमन के फैंस उन्हें ‘सारा-सारा’ के नाम से छेड़ते नजर आते हैं। हालांकि, लोग के मन में सवाल यह है कि शुभमन किस सारा को डेट कर रहे हैं? बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को या फिर सारा तेंदुलकर को, लेकिन अब लोगों को इस सवाल का जवाब भी मिल गया है। जी हां, सोशल मीडिया पर शुभमन गिल की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह सारा के साथ नजर आ रहे हैं। आइए दिखाते हैं ये कौन-सी सारा है। Read this also: फिर एक बार Rakhi Sawant की शादी खतरे में! पति आदिल को लेकर किया बड़ा खुलासा

Shubman Gill

वायरल हुई Shubman Gill की तस्वीर

दरअसल, एक नेटिजन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शुभमन गिल बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ किसी एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। दोनों बैठ कर एक-दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं। अब सारा और शुभमन की इस तस्वीर ने एक बार फिर इन दोनों की अफेयर की खबरों को हवा दे दी है। हालांकि, ये नहीं कहा जा सकता है कि ये तस्वीर पुरानी है या हाल ही की है। Read this also: यूट्यूबर Armaan Malik ने की तीसरी शादी! प्रेग्नेंट पत्नियों ने किया खूब बवाल, वीडियो वायरल

Shubman Gill

Sara Ali Khan संग शुभमन की डेटिंग की खबरें

यह कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी दोनों की ये लुक-छिपी कई बार पकड़ी गई है। सारा और शुभमन को कई बार एक-दूसरे से चोरी-छुपे मिलते हुए स्पॉट किया गया है। हालांकि, दोनों ने अपनी अफेयर की इन खबरों पर कुछ नहीं कहा है। इससे पहले, शुभमन का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जा रहा था, लेकिन अब इस तस्वीर को देखकर लगता है कि सारा अली खान और शुभमन के बीच ही कुछ खिचड़ी पक रही है। Read this also: Shah Rukh Khan संग बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने वाला ये शख्स, आज दिखता है बेहद हैंडसम

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full