IPL 2023: गुजरात टाइटंस के नए कप्तान बने शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या की लेंगे जगह, ये है शुभमन का स्कोर कार्ड
IPL 2023: क्रिकेट के मोस्ट पॉपुलर टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का आगाज होने वाला है. ऐसे में सभी टीमों ने बेहतर परफॉर्मेंस की रणनीति बनानी शुरु कर दी है. इसी कड़ी में जहां गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियन्स में वापसी हो चुकी है. तो वहीं गुज
IPL 2023: क्रिकेट के मोस्ट पॉपुलर टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का आगाज होने वाला है. ऐसे में सभी टीमों ने बेहतर परफॉर्मेंस की रणनीति बनानी शुरु कर दी है. इसी कड़ी में जहां गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियन्स में वापसी हो चुकी है. तो वहीं गुजरात टाइटंस की कमान अब शुभमन गिल के हाथों में सौंप दी गई है.
शुभमन बनेंगे नए कैप्टन
हार्दिक के टीम छोड़ने के बाद गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को नया कप्तान बनाने का एलान किया है. जिसकी जानकारी खुद गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने दी है. विक्रम के अनुसार पिछले कुछ समय में शुभमन का स्कोर काफी अच्छा रहा है और अब वक्त आ गया है कि बल्लेबाजी से ऊपर शुभमन को लीडर बनाया जाए.
बल्लेबाज से कप्तान बने शुभमन
शुभमन की कप्तानी का एलान करते हुए विक्रम सोलंकी ने कहा कि, ”मैदान पर उनके योगदान ने गुजरात टाइटंस को एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने में मदद की है, जिसने 2022 में एक सफल अभियान और 2023 में मजबूत प्रदर्शन के माध्यम से टीम का मार्गदर्शन किया है. उनकी काबिलियत उनके ऑन-फील्ड प्रदर्शन में साफ झलकती है और हम इसे शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं. शुभमन जैसे युवा खिलाड़ी अब लीडर के नेतृत्व में एक नई जर्नी शुरू करने को तैयार हैं.”
शुभमन गिल का रिएक्शन
गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर बात करते हुए शुभमन गिल का कहना है कि, ”मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर मुझे खुशी और गर्व है और इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देता हूं. हमारे दो सीजन रहे हैं और मैं क्रिकेट के हमारे रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं.”
शुभमन का स्कोरकार्ड
शुभमन गिल ने 2018 में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से IPL में डेब्यू किया था. वहीं 2022 में KKR ने शुभमन को रिलीज कर दिया था. जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया था. इस दौरान शुभमन ने 16 मैचों में 483 रनों का शानदार रिकॉर्ड बनाया था. वहीं 2023 में अभी तक शुभमन ने कुल 17 मैचों में 890 रन बनाए हैं.